आज तेजी के साथ खुले शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: रक्षाबंधन से पहले से शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 103 अंक चढ़ा, निफ्टी की भी मजबूत शुरूआत

Sensex Nifty Today: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, जबकि बैंकिंग, मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी देखने को मिली।

अक्षय साहू

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में  गुरुवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ अच्छी शुरुआत की। दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की मगर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 103.82 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,576.76 और निफ्टी 69.85 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,277.60 पर था। 

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा बैंकिंग स्टॉक्स ने दिया। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी,निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कमोडिटीज के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे। 

मार्केट कैप में भी तेजी 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.50 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,335.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61.65 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,123.05 पर था। 

बैंकिंग स्टॉक्स सेक्टर के शेयरों में उछाल

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, ट्रेंट , टीसीएस, एमएंडएम और एलएंडटी गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचयूएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे। 

जानकारों के मुताबिक, वैश्विक राजनीतिक तनाव का असर बाजार पर बना हुआ है। अमेरिका-ईरान तनाव के अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष के फिर से बढ़ने की खबरें भी आ रही हैं। गेहूं की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और इसका असर महंगाई और आगे चलकर ब्याज दरों पर पड़ेगा। भले ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन वे अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर हैं। इससे बाजार में मजबूती पर रोक लगेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। इस दौरान डाओ जोन्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 502.63 करोड़ रुपए का निवेश किया। वहीं, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,425.16 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार