आज बंद है भारतीय शेयर बाजार (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Tariff War के बीच बंद हो गया भारतीय शेयर बाजार! निवेशक हैरान, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

Indian Stock Market Is Closed Today: दुनिया में मचे Tariff War के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन तक रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस बीच आज भारतीय शेयर बाजार बंद है।

आकाश मसने

Indian Stock Market Is Closed Today: दुनिया में मचे Tariff War के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन तक रोक लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि कल शाम तक ये अंसभव सा लग रहा था। ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों में टैरिफ पर रोक लगा है। इसका आज यानी गुरुवार को विदेशी बाजारों में पॉजिटिव असर देखने को मिला है। वहीं आज भारतीय शेयर बाजार नहीं खुला। इसके चलते जिन निवेशकों को इसकी जानकारी नहीं थी वो हैरान हो गए। निवेशकों के मन में सवाल आया कि आज अचानक शेयर बाजार बंद कैसे हो गया।

आज यानी गुरुवार को देश भर में महावीर जयंती मनाई जा रही है। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए आज देश के कई राज्यों में बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टी है।

इस बीच आज के दिन भारतीय शेयर बाजार में भी किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। महावीर जयंती के अवसर पर करेंसी, एसएलबी, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और ईजीआर सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद है। इसके साथ ही आज बीएसई सेंसेक्स और NSE निफ्टी में भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

विदेशी बाजारों क्या है हाल?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का नेगेटिव असर विदेशी बाजारों में आज कम देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट के भी सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें जोरदार ट्रेडिंग हो रही है। वहीं अमेरिकी बाजार भी बुधवार को हरे निशान पर क्लोज हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 9 अप्रैल को बिकवाली देखी गई। शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ ओपन हुए थे। 9 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 379 अंक गिरकर 73,847 पर क्लोज हुआ। एनएसई निफ्टी में भी गिरावट देखी गई थी। निफ्टी 136 अंक लुढ़ककर 22,399 पर बंद हुआ था।

क्या शुक्रवार को खुलेगा शेयर बाजार?

निवेशकों के मन में ये सवाल भी है कि क्या कल यानी शुक्रवार को शेयर बाजार खुलेगा। इसका जवाब है हां। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार खुलेगा। आज महावीर जयंती की छुट्टी के चलते बाजार को रखा गया है। लेकिन कल अपने नियमित समय पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें