भारत में sip रिटर्न कितना सुरक्षित सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

भारत में बढ़ रही SIP की लोकप्रियता; चीन, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी की तुलना में कितना सुरक्षित?

Growing Craze For SIP: देश में SIP की लोकप्रियता बढ़ रही है। छोटी सी धनराशि में SIP की शुरूआत नौकरीपेशा और युवाओं को आकर्षित कर रही है। पढ़े भारत में कितना सुरक्षित है SIP रिटर्न।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • भारत में बढ़ रही SIP की लोकप्रियता

  • छोटे निवेश से बड़ा रिटर्न कर रहा आकर्षित

  • रिटर्न के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर भारत की SIP

Growing Popularity Of SIPs In India: भारत में युवाओं के बीच म्यूचुअल फंड में हर माह निवेश करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। देश में SIP के जरिए निवेश तेजी से लोकप्रिय हुआ है। हर महीने छोटी रकम निवेश करके लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का विचार नौकरी करने वाले लोगों, युवाओं और मध्यम वर्ग को आकर्षित कर रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म, निवेश के प्रति बढ़ती जागरूकता और म्यूचुअल फंड कंपनियों की पहुंच ने इस रुझान को मजबूत किया है। लेकिन जब भारत की SIP की तुलना चीन, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों से की जाती है, तो यह समझना जरूरी है कि इन देशों के निवेश बाजार और बचत की आदतें एक-दूसरे से काफी अलग हैं। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश में सितंबर महीने में एसआईपी में निवेश ने किर्तिमान रचा है।

SIP निवेश ने रचा किर्तिमान

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में SIP के जरिए निवेश बढ़कर 32,490 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अगस्त में यह रकम 32,297 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश भी बढ़कर 38,307 करोड़ रुपये रहा। खास बात यह है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों ने नियमित निवेश जारी रखा।

आसान हुआ निवेश

भारत में SIP की लोकप्रियता की बड़ी वजह इसकी आसान शुरुआत है। निवेशक अपनी क्षमता के अनुसार हर महीने छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं। ऑटो-डेबिट की सुविधा से नियमित निवेश करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने म्यूचुअल फंड तक पहुंच बढ़ाई है।

वेतनभोगी कर्मचारी, युवा पेशेवर और पहली बार निवेश करने वाले लोग SIP को लंबी अवधि में धन जुटाने का माध्यम मान रहे हैं। इसमें हर महीने एक निश्चित रकम निवेश होती है। बाजार नीचे होने पर उसी रकम से अपेक्षाकृत ज्यादा यूनिट और बाजार ऊपर होने पर कम यूनिट खरीदी जाती हैं। इसे रुपये की लागत का औसत निकालने की प्रक्रिया कहा जाता है। हालांकि, इससे मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती और बाजार में नुकसान का जोखिम बना रहता है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, घरेलू वित्तीय बचत में इक्विटी और म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2011-12 के करीब 2 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 15.2 प्रतिशत से अधिक हो गई। यह निवेश के प्रति भारतीय परिवारों की बदलती सोच का संकेत है।

चीन, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी से तुलना कितनी सही?

  • ब्राजील: यहां म्यूचुअल फंड बाजार भारत की तुलना में अर्थव्यवस्था के अनुपात में काफी बड़ा है। जुलाई 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में म्यूचुअल फंड की संपत्ति जीडीपी के लगभग 73 प्रतिशत के बराबर थी, जबकि भारत में यह अनुपात करीब 19 प्रतिशत बताया गया।

  •  जर्मनी: जर्मनी में निवेश और सेवानिवृत्ति के लिए वित्तीय उत्पादों का पुराना बाजार है। वहां म्यूचुअल फंड की संपत्ति जीडीपी के लगभग 57 प्रतिशत के बराबर बताई गई। इससे पता चलता है कि भारत में तेजी से बढ़ते निवेश के बावजूद बाजार की पहुंच बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

  •  चीन: चीन में म्यूचुअल फंड बाजार का आकार भारत से बड़ा है। दिसंबर 2025 के आंकड़ों पर आधारित तुलना में चीन में म्यूचुअल फंड संपत्ति जीडीपी के 22.6 प्रतिशत के बराबर थी, जबकि भारत में यह 13.7 प्रतिशत थी। हालांकि, दोनों देशों की घरेलू बचत, शेयर बाजार और निवेश संबंधी नीतियां अलग हैं।

  •  फ्रांस: फ्रांस में निवेश बाजार विकसित है और बैंकिंग संस्थानों के जरिए निवेश उत्पादों की व्यापक पहुंच है। लेकिन वहां SIP के भारतीय मॉडल की तुलना सीधे करना उचित नहीं होगा, क्योंकि निवेश के तरीके और वित्तीय उत्पादों की संरचना अलग है।

भारत में छोटे निवेश से कर सकते शुरूआत

भारत में एसआईपी करना बहुत आसान है। आप 500 रुपये से भी एसआईपी की शुरूआत कर सकते है। समय के साथ आप इसकी राशि घटा बढ़ा सकते हैं। आर्थिक संकट की स्थिति में इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।

भारत में एसआईपी रिटर्न कितने सुरक्षित?

हम अक्सर भारतीय बाज़ार में SIP रिटर्न के बारे में बात करते हैं। लेकिन वैश्विक बाज़ारों में SIP का प्रदर्शन कैसा रहा है? पिछले 10 वर्षों में 10 वैश्विक बाज़ारों की 120 रोलिंग 5-वर्षीय मासिक SIP का एक संक्षिप्त विश्लेषण किया गया, जिसमें सभी रिटर्न अमेरिकी डॉलर में मापे गए हैं।

अमेरिका का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। नैस्डैक-100 (Nasdaq-100) का औसत XIRR 19.1% और S&P 500 का औसत 13.7% रहा। इनमें से किसी में भी 5-वर्षीय अवधि के दौरान कभी नकारात्मक परिणाम नहीं मिला।

भारत का प्रदर्शन काफी स्थिर रहा। 8.4% के औसत रिटर्न (डॉलर के संदर्भ में) के साथ, 98% परिणाम सकारात्मक रहे और 87% परिणाम 6% से 12% के दायरे में रहे।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल