चीन की अपारदर्शी व्यापार प्रथाओं के कारण भारत को आरसीईपी से बहुत कम लाभ: GTRI (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

पहली बार निवेश के इस ग्लोबल बेंचमार्क पर भारत ने चीन को पछाड़ा, छठे नंबर पर बनाई जगह

इन दिनों भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। गुरुवार को भी बाजार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अपने इस प्रदर्शन के बलबूते पर भारतीय बाजार ने चीन को बहुत-से क्षेत्रों में पीछे छोड़ दिया है। भारत अपने शेयरो के दम पर लगाता आगे बढ़ रहा है और अन्य देशों को भी पीछे छोड़ सकता है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। गुरुवार को भी बाजार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अपने इस प्रदर्शन के बलबूते पर भारतीय बाजार ने चीन को बहुत-से क्षेत्रों में पीछे छोड़ दिया है। भारतीय बाजार लगातार चीन को पीछे छोड़ रही है, जिसमें ये एक और पैमाना जुड़ गया है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार ने चीन को एमएससीआई एसी वर्ल्ड इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (MSCI AC World Investable Market Index) में पीछे छोड़ दिया है। इसके वेटेज की बात करें तो बुधवार को भारतीय शेयरों का वेटेज बढ़कर 2.35 फीसदी पर पहुंच गया था।

भारत का वेटेज ज्यादा

इसके अलावा चीन की बात करें तो चीन के शेयरों का वेटेज भारत से कम 2.24 फीसदी रहा। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस इंडेक्स पर भारतीय शेयरों का वेटेज चीन के मुकाबले अधिक था।

इससे पहले भी हाल ही में भारत ने चीन को मात दी है। भारत ने चीन को इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स पर इतना ही नहीं बल्कि चीन को इमर्जिंग मार्केट के इंडेक्स पर भी पीछे छोड़ चुका है। पिछले महीने ही भारत ने मएससीआई के इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स (MSCI Emerging Markets Investable Market Index) पर अपने बढ़िया प्रदर्शन से चीन को हराया था। इससे पता चला कि भारत में घरेलू शेयर बाजार के अच्छे प्रदर्शन से भारतीय शेयरों का वेटेज काफी बढ़ा हैं।

47 देशों से चुनते है इंडेक्स

बता दें कि अभी एमएससीआई एसी वर्ल्ड इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स में कुल 8815 शेयर मौजुद है। ये शेयर 24 उभरते बाजारों और दुनिया भर के 23 विकसित बाजारों में से है। इन बाजारों से ही लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप को चुना जाता है।

आगे जा सकता है भारत

इस वक्त एमएससीआई के एसी वर्ल्ड इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज अमेरिकी शेयरों का हैं। बता दें कि अभी इस इंडेक्स में अमेरिकी शेयरों का वेटेज 63 फीसदी है। इस इंडेक्स में जापान 5.73 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके ठीक बाद ब्रिटेन 3.51 फीसदी, कनाडा 2.83 फीसदी और फ्रांस 2.38 फीसदी के वेटेज के साथ लिस्ट के टॉप में बना हुआ है।

इनके बाद भारत अभी इस इंडेक्स में छठे स्थान पर है, लेकिन भारत के शेयरों में लगातार हो रही ग्रोथ को देखकर एनलिस्टों का मानना है कि भारत जल्द ही कनाडा और फ्रांस को भी पछाड़ सकता है।

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित