सोने में निवेश। इमेज-एआई 
बिज़नेस

Gold Price: सोना से सुनहरा भविष्य! अभी 5 लाख का सोना खरीदने पर 5 साल बाद कितना फायदा होगा?

Gold Price in India: बढ़ती महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की मांग बढ़ी है। 2000 से 2025 का रिकॉर्ड देखें तो चक्रवृद्धि वार्षिक वृ्द्धि दर 14 प्रतिशत तक रहा है।

रंजन कुमार

Gold Price in Next Years: कुछ वर्षों में सोना ने निवेशकों को तेजी से आकर्षित किया है। चार-पांच साल का रिकॉर्ड देखें तो सोने की कीमत करीब 1.50 लाख पहुंच चुकी है। इसकी कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी जारी है। आज दिल्ली में सोने की कीमत 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 24 कैरेट सोने का भाव है। एक दिन पहले यानी 22 नवंबर को दाम 1,24,120 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मतलब एक दिन में 1870 रुपये का उछाल।

बदलते वैश्विक और घरेलू परिवेश ने सोने के प्रति निवेशकों को खूब लुभाया है। अब बड़ा सवाल है कि आज सोने में निवेश किया जाता है तो अगले 4-5 साल में कितना रिटर्न मिल सकता है? इस लेख में हम पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के जरिए आगामी दिनों में सोने की कीमतों में होने वाले उछाल को समझेंगे। आज 5 लाख रुपये का सोना खरीदा जाए तो 2030 तक कितना रिटर्न मिल सकता है, इसे समझते हैं।

25 वर्षों में कितना दिया है रिटर्न?

भारत में सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं का हिस्सा भी है। शादी-ब्याह जैसे रीति-रिवाजों में इसके आभूषण जरूरी माने जाते हैं। यह भी माना जाता है कि इसके आभूषण खराब वित्तीय स्थिति में मददगार साबित होंगे। इसका सबसे बड़ा कारण है सोने के दाम में लंबे समय से इजाफा हो रहा है। वैसे, बढ़ती महंगाई और वैश्विक और घरेलू आर्थिक अनिश्चितता के चलते मांग तेजी से बढ़ी है। दाम में भी जमकर इजाफा हुआ है। 2000 से 2025 का रिकॉर्ड देखें तो चक्रवृद्धि वार्षिक वृ्द्धि दर (CAGR) 14 प्रतिशत तक रहा है। इन 25 वर्षों में सिर्फ तीन साल यानी 2013, 2015 और 2021 ऐसे साल रहे, जिसमें सोने के भाव ने निगेटिव रिटर्न मिला है।

हर साल बढ़ रहे दाम

आज से 25 साल पहले यानी 2000 में 24 कैरेट सोने की कीमत 4,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब 1.25 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। साल-दर-साल सोने के भाव देखें तो 2000 से 2025 के बीच सोना ने हर साल औसतन 25 से 35 फीसदी के आसपास रिटर्न दिया है। ऐसे में एक्सपर्ट आगामी वर्षों में भी इसकी कीमतों में तगड़ा रिटर्न मिलने की संभावना जता रहे। अगर, आज के भाव पर 5 लाख का सोना खरीदते हैं तो इस पर दोगुना से ज्यादा रिटर्न कमाने की पूरी संभावना है।

2030 में कितना दाम का अनुमान

सोने के दाम पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट और तमाम रिपोर्ट पॉजिटिव रिटर्न की संभावना जता रहे। इसका वजह है कि बढ़ती महंगाई दर और आर्थिक अनिश्चितता। इस कारण वैश्विक और घरेलू बाजार में सोने की मांग में और अधिक तेजी आ सकती है। इससे कीमतों में उछाल स्वाभाविक है। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अगर सोने के भाव ऐसे ही बढ़ते रहे तो 2030 तक इसकी कीमतें 2.50 लाख तक पहुंच सकती हैं। कुछ रिपोर्ट 10 ग्राम सोने के भाव 7 लाख से 7.50 लाख तक पहुंचने का अनुमान जता चुकी हैं।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान