भारत में 4 दिसंबर को सोने और चांदी के दामों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)  
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने के दाम में तेजी, चांदी भी महंगी हुई, जानें सभी बड़े शहरों के ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today 03 December: भारत में 4 दिसंबर को सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में मजबूती से सोने चांदी के भाव बढ़े।

प्रिया सिंह

Gold Silver Rate Today In India: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। 4 दिसंबर की सुबह गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया गया। मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये की कमजोरी से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जानें दिल्ली से मुंबई तक सभी प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड-चांदी रेट।

सोने में तेजी लौटी, चांदी में भी बढ़त

4 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने के भाव में बढ़त दिखी है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत हुआ है और इसका हाजिर भाव 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये के सबसे निचले स्तर पर आने से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है।

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में गोल्ड रेट

देश भर में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है जबकि 24 कैरेट का भाव 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 119710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 119860 रुपये और 24 कैरेट सोना 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 130640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहरों में गोल्ड रेट (आज का भाव)

दिल्ली - 22 कैरेट 119860 रुपये, 24 कैरेट 130740 रुपये मुंबई - 22 कैरेट 119710 रुपये, 24 कैरेट 130590 रुपये चेन्नई - 22 कैरेट 119710 रुपये, 24 कैरेट 130590 रुपये कोलकाता - 22 कैरेट 119710 रुपये, 24 कैरेट 130590 रुपये लखनऊ - 22 कैरेट 119860 रुपये, 24 कैरेट 130740 रुपये

फेडरल रिजर्व की मीटिंग से बढ़ी उम्मीदें

दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढ़ रही है। अगर दरों में कमी होती है तो निवेशक बॉन्ड की बजाय सोने को सेफ एसेट के रूप में प्राथमिकता देंगे, जिससे सोने की कीमत और बढ़ सकती है। फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 9-10 दिसंबर को होगी, जिस पर बाजार की नजर टिकी है।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती

चांदी के रेट में भी तेजी दर्ज की गई है। 4 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव 191100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 58.47 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू और वैश्विक दोनों कारक प्रभाव डालते हैं।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन