आज सोने चांदी का ताजा भाव Today Gold Silver Rates
बिज़नेस

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.44 लाख के पार; चांदी भी फिसली

24 Carat Gold Price Today: आज देश में 23 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,24,900 रुपये प्रति किलो पर है। जानें शहरवार भाव।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,520 रुपये और मुंबई में 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

  • सितंबर में भारत का सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर रहा।

  • घरेलू बाजार में चांदी 2,24,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

Silver Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 23 अक्टूबर की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में नरमी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,44,370 रुपये रहा।

इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत एक दिन में 1,000 रुपये गिर गई थी, जिसके बाद यह करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव भी नीचे आया है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज सोने का भाव

23 अक्टूबर की सुबह जारी दरों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

देश के इन शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली1,32,4901,44,520
मुंबई1,32,3401,44,370
अहमदाबाद1,32,3901,44,420
चेन्नई1,32,3401,44,370
कोलकाता1,32,3401,44,370
हैदराबाद1,32,3401,44,370
जयपुर1,32,4901,44,520
भोपाल1,32,3901,44,420
लखनऊ1,32,4901,44,520
चंडीगढ़1,32,4901,44,520

नोट: ध्यान दें कि अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में स्थानीय कर, शुल्क और अन्य कारणों से अंतर हो सकता है। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू जीएसटी भी जुड़ सकते हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव की पुष्टि जरूर करें।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर

घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। 23 अक्टूबर की सुबह स्पॉट गोल्ड का भाव 4,041.39 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, ब्याज दरों की उम्मीदें और निवेशकों की मांग भी सोने के भाव को प्रभावित करती हैं।

दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरने के बाद करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आती है या बाजार में फिर तेजी लौटती है।

चांदी की कीमत भी गिरी, जानें आज का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। 23 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,24,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 54.84 डॉलर प्रति औंस रही।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। इसके मुकाबले मौजूदा भाव काफी नीचे है। हालांकि, चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है और आगे का रुख वैश्विक मांग, औद्योगिक उपयोग तथा निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा