Highlights:
15 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,090 प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी की कीमत घरेलू बाजार में ₹2,08,340 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
COMEX पर सोना 1.34 प्रतिशत बढ़कर 4,163 डॉलर प्रति औंस पहुंचा।
चेन्नई में सोना ₹1,46,250 और चांदी ₹2,08,560 प्रति किलोग्राम रही।
Gold Silver Rate Today 15 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, यह खबर आपके लिए ही है। 15 अक्टूबर को कीमती धातुओं की कीमतों में काफी हलचल देखने को मिल रही है। सुबह 9 बजे तक घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,46,090 रुपये पहुंच गया। वहीं चांदी 2,08,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को बाजार बंद होने के समय सोने में 0.9 प्रतिशत की मामूली तेजी देखी गई थी। सोना कल 1,45, 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में गिरावट का दौर कल भी जारी रहा। बुधवार को चांदी 0.80 प्रतिशत गिरकर 2,07,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां सोने और चांदी की कीमत में तेजी नजर आ रही है। COMEX पर सोने का भाव 1.34 फीसदी बढ़कर 4,163 डॉलर प्रति औंस हो गई है। जबकि चांदी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 56.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद अब दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार आया है। हालांकि, बीते एक हफ्ते में सोने का भाव 2.55 फीसदी और चांदी की कीमत 5.93 फीसदी नीचे आ चुकी हैं। इसी बीच अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़े भी जारी हुए हैं, जिनका निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था।
देश के छह प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत बात करें, तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर साफ नजर आता है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,45,580 है। वहीं, ₹2,07,600 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इसी प्रकार मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,45,830 और चांदी ₹2,07,960 पर कारोबार कर रहा है।
कोलकाता में सोना ₹1,45,630 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत ₹2,07,680 प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,250 प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत ₹2,08,560 प्रति किलोग्राम है।
अमेरिका में सितंबर के दौरान महंगाई दर में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, वहां महंगाई की सालाना दर 3.4 फीसदी से बढ़कर 3.7 फीसदी हो गई है।
महंगाई में इस बढ़ोतरी के बाद बाजार में यह आशंका बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। इसके अलावा, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है।
आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका सोने और चांदी की कीमतों के लिए दबाव पैदा करती है। इसकी वजह यह है कि इन कीमती धातुओं में निवेश करने पर ब्याज के रूप में कोई नियमित रिटर्न नहीं मिलता।