सोने-चांदी की कीमतें (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट… जानें 21 नवंबर को सोने और चांदी का भाव

Gold-Silver Price: 21 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर देशभर के प्रमुख शहरों पर दिखा।

प्रिया सिंह

Gold-Silver Price Latest Updates: 21 नवंबर को सोने के भाव में लगातार दूसरी बार नरमी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत और डॉलर की मजबूती ने सोने की भारतीय कीमतों पर दबाव बनाया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता सहित कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हो गया है। चांदी के रेट में भी गिरावट जारी है, जो निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

सोना हुआ सस्ता 21 नवंबर को ऐसे बदली कीमतें

21 नवंबर को सोने के दाम देशभर में गिरावट के साथ खुले। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में सोने की कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने के चलते देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,061.53 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। देश के कई प्रमुख शहरों में भी यही रुझान देखने को मिला, जहां सोने के रेट में हल्की नरमी दर्ज की गई।

  • दिल्ली में सोने की कीमतें: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,400 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,14,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये कीमतें पिछले दिन की तुलना में कम हैं।
  • मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,890 रुपये, जबकि 24 कैरेट की कीमत 1,24,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई।
  • पुणे और बेंगलुरु की कीमतें: दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,24,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,13,890 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।

शहरवार सोने की आज की कीमतें (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट  24 कैरेट
दिल्ली  1,14,040 1,24,400
मुंबई 1,13,890 1,24,250
अहमदाबाद 1,13,940 1,24,300
चेन्नई 1,13,890 1,24,250
कोलकाता 1,13,890 1,24,250
हैदराबाद 1,13,890 1,24,250
जयपुर 1,14,040 1,24,400
भोपाल  1,13,940 1,24,300
लखनऊ  1,14,040 1,24,400
चंडीगढ़ 1,14,040 1,24,400

भविष्य में सोने के दाम कहाँ जाएंगे?

गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर 2026 तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं ANZ का अनुमान है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

चांदी के दाम भी गिरे

सोने की तरह चांदी भी 21 नवंबर को गिरावट के साथ खुली। देश में चांदी का भाव घटकर 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 50.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। ग्लोबल रुझानों से चांदी की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ा।

वायदा बाजार में भी गिरावट

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 355 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के वायदा भाव में भी 2,111 रुपये की तेज गिरावट आई और इसकी कीमत 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स में दिसंबर गोल्ड फ्यूचर 0.14% गिरकर 4,054.46 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी करीब 2% टूटकर 49.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां