Gold-Silver Price Today: शुक्रवार (28 अगस्त) को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने घर की महिलाओं को सोने या चांदी के गहने गिफ्ट करने का मन बना रहे हैं, तो सोना खरीदने के लिए आज आपके पास बेहतर मौका है। घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी कीतमों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
बुधवार, 27 अगस्त को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज करीब 2 रुपए तक पहुंच गई हैं। जबकि चांदी कीमत में 1500 रूपए की गिरावट आई है। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यह लोगों के लिए सोना-चांदी के गहने खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
गुरुवार को MCX पर सोने का भाव में करीब 2,000 की गिरकर 1,57,900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। जबकि MCX पर कल तुलना में चांदी की कीमत में 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,37,882 रुपए प्रति के भाव से कारोबार कर रहा है।
घरेलू बाजार की बात करें, सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Eastern Herald की रिपोर्ट के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की बेस कीमत 16,200 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 14,850 रुपये प्रति ग्राम है। यह कल के मुकाबले क्रमशः 174 और 150 रुपये कम है।
रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को सोने का बेस प्राइस करीब 1,63,740 रुपये थी, जो आज 1,740 रुपए गिरकर 1,62,000 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बेस प्राइस का मतलब किसी वस्तु की वह मूल कीमत कोई भी टैक्स, ड्यूटी या अतिरिक्त चार्ज का नहीं जुड़ा होना है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमत की बात करें तो इसमें मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता और लखनऊ में सोने की कीमतें समान हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,100 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने में अचानक आई इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) इंडेक्स का जुलाई में 3.7% रहना बताया जा रहा है। यह अमेरिका के फेडरल रिजर्व (Fed) के 2% के लक्ष्य से काफी ऊपर है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे स्पॉट गोल्ड की कीमत तीन महीने के उच्चतम स्तर से गिरकर 4,633 डॉलर प्रति औंस हो गई।