Highlights:
लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 3,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,301 रुपये सस्ता हुआ।
चांदी तीन दिनों में 10,100 रुपये और 10 दिनों में कुल 15,100 रुपये फिसली।
कच्चे तेल की तेजी, महंगाई की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों पर बाजार की नजर है।
Silver Price Today: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सोने-चांदी के बाजार पर भी दिखने लगा है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी भी तीन दिनों में 10,100 रुपये सस्ती हो गई है। बीते 10 दिनों में एक किलो चांदी के भाव में कुल 15,100 रुपये की कमी आई है।
ब्रेंट क्रूड के 112 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से महंगाई और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर है। आइए, जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज 24 अक्टूबर की सुबह जारी दरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज तीसरे दिन भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि इन तिन दिनों में 10,100 के नीचे आ गई है।
जबकि छह दिनो की स्थिरता के से पहले 5000 की गिरावट देखने को मिली थी। अग हम बात करें आज राजधानी दिल्ली में चांदी के किमतों की तो यहां एक किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये कि गिरावट के बाद 2,19, 900 रुपये के भाव में बेची जा रही है।
आज 24 अक्टूबर की सुबह जारी दरों के अनुसार मुंबई और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी 2,19,900 रुपये के भाव में बिक रही है। जबकि चेंन्नई में एक किलाग्राम चांदी 2,24,900 के भाव में बिक रही है। अगर देखा जाए तो सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।