सोना-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold Rate Update: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑलटाइम हाई के साथ गोल्ड रेट 99000 के पार

आज सोने की कीमतों ने ऑलटाइम हाई लेवल को पार कर लिया है। साथ ही सोने से जुड़े व्यापारियों का ये भी कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत 1 लाख के पार भी जा सकती हैं।

अपूर्वा नायक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर ही सोने की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 16 जून यानी आज सोना अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार, गोल्ड रेट में 315 रुपये की बढ़त आयी है।

इसी बढ़त के कारण सोना 99,373 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है। इसके पहले सोने का दाम 99,058 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही 13 जून को सोने ने 99170 रुपये के दाम से ऑलटाइम हाई के स्तर को छू लिया था।

इस साल इतना बढ़ा सोने का दाम

साल 2025 में 1 जनवरी से लेकर अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 23,211 रुपये की बढ़त के साथ उछलकर 99,373 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही सिल्वर रेट में भी 86,017 रुपये प्रति किलो से 20,683 रुपये की बढ़त के साथ इसका दाम 1,06,700 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी साल 2024 में सोने का दाम 12,810 रुपये महंगा हुआ था।

साल के आखिर में सोने का दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा है कि दुनिया पर पहले ही जियो पॉलिटिकल टेंशन का साया मंडरा रहा है। इजराइल और ईरान के बीच में भी लड़ाई शुरू हो गई है। जिसके कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते सोने की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में इस साल गोल्ड रेट 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा सकता है। साथ ही चांदी का रेट इस साल 1,30,000 रुपये तक जा सकता है। 650 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, IT सेक्टर के शेयरों में भी आया उछाल

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं, तो हमारी ये एडवाइज जरूर ध्यान में रखे। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी बीआईएस का हॉलमार्क लगा हुआ ही सर्टिफाइड सोना खरीदें। गोल्ड पर हमेशा 6 अंकों का हॉलमार्क कोड लगा हुआ रहता है। जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी एचयूआईडी कहा जाता हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक जैसे कि AZ4524 इस प्रकार होता है। हॉलमार्किंग के माध्यम से ये पता करना संभव हो जाता है कि सोना कितने कैरेट का है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला