सोने-चांदी के भाव। इमेज-एआई 
बिज़नेस

Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव घटे, जानें आपके शहर में क्या है नई रेट

Gold and Silver Price Today: आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12,986 प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत 1,84,900 प्रति किलोग्राम है।

रंजन कुमार

Sona-Chandi Ka Bhav: दिसंबर की पहली तारीख यानी आज सुबह सोने और चांदी की कीमत में गिरावट है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 129960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 129810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने का भाव 3980 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं, 22 कैरेट की कीमत 3650 रुपये बढ़ी है।

दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 119140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने की कीमत 129810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 129810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर (City) 22 कैरेट का भाव (₹) 24 कैरेट का भाव (₹)
दिल्ली 1,19,140 1,29,960
मुंबई 1,18,990 1,29,810
चेन्नई 1,18,990 1,29,810
अहमदाबाद 1,19,040 1,29,860
कोलकाता 1,18,990 1,29,810
हैदराबाद 1,18,990 1,29,810
भोपाल 1,19,040 1,29,860
जयपुर 1,19,140 1,29,960
चंडीगढ़ 1,19,140 1,29,960
लखनऊ 1,19,140 1,29,960

सोने के भाव में तेजी की संभावना

इस महीने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें हैं। ऐसा हुआ तो सोने के भाव में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक होते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सुरक्षित संपत्ति में निवेश बढ़ाते हैं। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9 से 10 दिसंबर को होने वाली है।

एक सप्ताह में चांदी की कीमत 21000 रुपये बढ़ी

चांदी के भाव में भी आज गिरावट है। यह 184900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 21000 रुपये बढ़ी है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश में कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टरों के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टरों का भी असर होता है।

जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी

ज्वेलरी की दुकान पर सोने-चांदी के गहने खरीदते समय ध्यान रखें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ओर से अपडेट किए जाने वाले ये रेट्स देश भर में समान रहते हैं। मगर, आभूषण खरीदने के दौरान इस पर 3 फीसदी की जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लागू होता है। इससे सोने और चांदी की कीमत और बढ़ जाती है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी