बिज़नेस

गोदरेज के वुडन फिनिश AC और रेफ्रिजरेटर लॉन्च, डिजाइन में किया इनोवेशन

अनिल सिंह
मुंबई: गोदरेज (Godrej) ग्रुप की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी गोदरेज अप्लायंसेज ने प्रकृति से प्रेरित वुडन-फिनिश घरेलू उपकरणों की एक नई सीरीज 'ईऑन वोग' लॉन्च की है। एडवांस रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर (AC and refrigerator) वाली यह सीरीज कला और तकनीक का एक अनूठा मेल है, जो आज के जमाने के उपयोगिता के साथ-साथ घर की सजावट में भी चार चांद लगाती है।  गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा कि खर्च के लिए बढ़ती आय और आसानी से लोन मिलने को देखते हुए औसतन अब तीस की आयु में ही लोग अपना घर बना रहे हैं।  ऐसे युवा भारतीय उपभोक्ता अपने घर की सजावट को लेकर भी बहुत सजग है। इसी बात को हमने ध्यान में रखते हुए हमने वुड-फिनिश रेंज के एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की अनूठी पेशकश के साथ इनोवेशन किया है। 

कीमत 27 से 38 हजार रुपए
गोदरेज ईऑन वोग सीरीज के रेफ्रिजरेटर ओक और अखरोट के दो रंगों में 272 लीटर और 244 लीटर क्षमता में उपलब्ध हैं और 27,000 से 32,000 रुपए की रेंज में उपलब्ध होंगे।  95%+ सतह कीटाणुशोधन के साथ रेफ्रिजरेटर नैनो शील्ड डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी, बड़े सब्जी भंडारण और अन्य सुविधाओं के साथ पेटेंट कूल शावर तकनीक वाले हैं। 
एयर कंडीशनर 1.5 टन कैपिसिटी में 35,000 से 38,000 रुपए की रेंज में तीन रंगों साइप्रस, सागौन और महोगनी में उपलब्ध हैं। बिजली की बचत के लिए 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी, अधिक आराम के लिए 4-वे स्विंग और 52 डिग्री सेल्सियस पर भी हेवी-ड्यूटी कूलिंग से लैस हैं। 

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार