गौतम अडानी, (चेयरमैन, अडानी ग्रुप) 
बिज़नेस

'जिसका मकसद हमें कमजोर करना था, उसने हमारी नींव को मजबूत किया', हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर अडानी का बयान

Gautam Adani: पिछले हफ्ते सेबी ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। इस पर अडानी ने कहा कि बाजार नियामक सेबी के स्पष्ट और अंतिम फैसले के साथ, सत्य की जीत हुई है।

मनोज आर्या

SEBI Clean Chit To Adani Group: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप और पूरे उद्योग जगत को हिलाकर रख दिया था। इस रिपोर्ट से समूह को भारी वित्तीय झटका लगा। हालांकि, बाजार विनियामक सेबी (SEBI) से क्लीन चिट मिलने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। इसी बीच, अडानी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौतम अडानी ने शेयधारकों के नाम लेटर लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का सीधा मकसद समूह को कमजोर करना था, लेकिन वास्तव में इससे ग्रुप और मजबूत हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उन्होंने हिंडनबर्ग से राष्ट्रीय माफीनामे की मांग की है।

24 जनवरी 2023 हमेशा याद रखी जाएगी

लेटर में अडानी ने पारदर्शिता और सुशासन के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2023 की सुबह हमेशा याद रखी जाएगी, जब भारतीय बाजार ऐसी सुर्खियों के साथ खुले जिनकी गूंज दलाल स्ट्रीट से कहीं आगे तक पहुंची। अडानी ने लिखा कि यह रिपोर्ट सिर्फ अडानी ग्रुप की आलोचना नहीं थी, बल्कि वैश्विक स्तर पर सपने देखने के भारतीय उद्यमों के साहस को चुनौती थी। गौतम अडानी ने आगे कहा कि इस रिपोर्ट ने हमारे शासन, उद्देश्य और यहां तक कि इस विचार पर भी सवाल उठाया कि भारतीय कंपनियां स्टैंडर्ड्स और महत्वाकांक्षा के मामले में दुनिया का नेतृत्व करने का साहस कर सकती हैं।

'केवल सत्य की जीत होगी'

पिछले हफ्ते सेबी ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। इस पर अडानी ने कहा कि बाजार नियामक सेबी के स्पष्ट और अंतिम फैसले के साथ, सत्य की जीत हुई है। जिसका उद्देश्य हमें कमज़ोर करना था, उसने हमारी नींव को और मज़बूत कर दिया है। सत्यमेव जयते- केवल सत्य की ही जीत होगी।

शेयरधारकों से अडानी ने क्या कहा?

शेयरधारकों को लिखे पत्र में गौतम अडानी ने आगे कहा कि ये क्षण सिर्फ एक रेगुलेटरी मंज़ूरी से कहीं ज्यादा है। ये उस शासन, पारदर्शिता और की एक सशक्त पुष्टि है, जिसके साथ अडानी समूह की यह कंपनी हमेशा से काम करती रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लचीलेपन का सच्चा प्रमाण शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है, बल्कि इस अवधि के दौरान हमारे प्रदर्शन में निहित है।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी