एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपी ये जिम्मेदारी, जीत में हिस्सेदारी का मिला तोहफा

डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिंएसी का काम सरकार को बाहरी तौर पर सलाह और मार्गदर्शन देने का है। इस विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के साथ दोस्ती की चर्चाएं काफी तेज है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मस्क ने ट्रंप के लिए जमकर प्रचार किया था। जिसके रिजल्ट के तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क को एक बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक और सीईओ एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिंएसी का प्रमुख बनाया गया है। आपको बता दें कि एलन मस्क भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर इस विभाग को संभालने वाले हैं।

एक बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये कहा है कि ये दोनों अमेरिकी मेरे प्रशासन के लिए सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, बहुत ज्यादा रेग्यूलेंशन को कम करने, फेडरल एजेंसियों के पुनर्गठन के रास्ते को मजबूत करेगें और साथ ही फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाने में मदद करेगें, ऐसा करना सेव अमेरिका आंदोलन के लिए काफी जरूरी है। इस विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ट्रंप के इस फैसले से पूरे सिस्टम और काफी लोगों को बड़ी जोर से झटका लगेगा, खासकर उन लोगों को जो फिजूलखर्ची में शामिल रहते हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिंएसी

आपको बता दें कि जिस विभाग की जवाबदारी ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपी है, वो कोई सरकारी विभाग नहीं है। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिंएसी का काम सरकार को बाहरी तौर पर सलाह और मार्गदर्शन देने का है। इस विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये लिखा है कि उनका ये विभाग ज्यादा से ज्यादा ट्रांसपरेंसी के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिंएसी की सभी कार्रवाइयां ऑनलाइन पोस्ट करेगा। साथ ही उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि जब भी जनता को लगे कि हम किसी महत्वपूर्ण चीज में कटौती कर रहे हैं या किसी बेकार चीज में कटौती नहीं कर रहे हैं, तो हमें जरूर बताएं।

इस विभाग की मिली जिम्मेदारी

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ही एलन मस्क को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जिसके रिजल्ट के तौर पर उन्हें इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़