क्रूड ऑयल में ऐतिहासिक गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

क्रूड ऑयल में ऐतिहासिक गिरावट! दो हफ्ते में 20 डॉलर सस्ता हुआ तेल, अब 94 पर आया भाव; भारत को तगड़ा फायदा

Crude Oil Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट। दो हफ्तों में 20 डॉलर सस्ता हुआ तेल, भारत को अरबों डॉलर की बचत और महंगाई में राहत मिलने की उम्मीद है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

  • पिछले दो हफ्तों में क्रूड ऑयल के दाम लगभग 20 डॉलर तक कम हो गए हैं।

  • सोमवार रात 9 बजे ब्रेंट क्रूड 4.55% गिरकर 93.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Crude Oil Price Drop: भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। एआई का बबल फूटने के बाद विदेशी निवेशक भारत वापस लौटे, जिससे शेयर बाजार में तेजी देखी गई। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो हफ्तों में क्रूड ऑयल के दाम लगभग 20 डॉलर तक कम हो गए हैं।

सोमवार रात 9 बजे ब्रेंट क्रूड 4.55% गिरकर 93.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल भी 4.24% की गिरावट के साथ 86.98 डॉलर पर आ गया। यह भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में कमी का मतलब है कि भारत के खर्चों में कटौती होगी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह

कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज ग‍िरावट का कारण अमेर‍िका और ईरान के बीच शांति है। म‍िडटर्म चुनाव के नतीजों ने डोनाल्‍ड ट्रंप को ऐसी स्‍थ‍िति में ला द‍िया है क‍ि वे अब और खतरा उठाने से बच रहे हैं। वहीं, तबाह हो चुका ईरान भी अब सुलह के मूड में नजर आ रहा है।

दोनों देशों के बीच की टेंशन अब बातचीत के रास्‍ते पर लौट रही है। बाजार को विश्वास है कि युद्ध जैसी स्थिति नहीं बनेगी। इसी शांति की आशा ने तेल आपूर्ति से जुड़ी चिंता को समाप्त कर दिया है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

ट्रंप के बयान से तेल बाजार को राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माहौल को थोड़ा हल्का करते हुए कहा है कि ईरान पर बड़े सैन्य हमले की संभावना बहुत कम है। हालांकि, उन्होंने तेहरान के साथ एक ठोस समझौते की शर्त भी रखी है। मामले को सुलझाने के लिए ट्रंप कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं, क्योंकि कतर इस पूरे मामले में मध्यस्थ की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अमेरिका के सामने ईरान प्रस्ताव

ईरान ने भी अपनी चाल चली है। उसने स्पष्ट प्रस्ताव दिया है कि अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करे और अनावश्यक बमबारी रोक दे। इसके बदले में ईरान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, यानी 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को खोलने के लिए तैयार है। ईरानी विदेश मंत्रालय भी अगले दो दिनों में बातचीत के लिए तैयार है। इन सकारात्मक संकेतों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने लगी है।

भारत के लिए क्यों राहत की खबर?

आयात खर्च में अरबों की बचत

भारत अपनी कच्चे तेल की 85% से अधिक आवश्यकता को विदेशी देशों से पूरा करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें केवल दो हफ्तों में 20 डॉलर प्रति बैरल तक कम होने से भारत के वार्षिक तेल आयात खर्च में अरबों डॉलर की बचत होगी, जिससे सरकारी खजाने को बड़ी राहत मिलेगी।

महंगाई से राहत की संभावना

कच्चे तेल की कीमत कम होने का सबसे बड़ा लाभ आम जनता को मिलता है। क्रूड ऑयल के सस्ता होने से पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रित रहते हैं। इसके कारण परिवहन लागत कम होती है, जिससे एफएमसीजी कंपनियों की खर्चे घटते हैं और खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की महंगाई कम होती है।

व्यापार घाटा और CAD में गिरावट

भारत का प्रमुख खर्च डॉलर में तेल खरीदने पर होता है। तेल की कीमतों में कमी से व्यापार घाटा और चालू खाता घाटा (CAD) तुरंत घटने लगता है। जब विदेश में पैसा भेजने के लिए कम डॉलर की जरूरत होती है, तो विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होता है और रुपये को डॉलर के मुकाबले सीधा समर्थन मिलता है।

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन