अनिल अंबानी, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

अनिल अंबानी के घर समेत कई परिसरों पर रेड, बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने कसा शिकंजा, FIR भी दर्ज

Anil Ambani की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह से ही सीबीआई अनिल अंबानी के घर समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।

प्रतीक पाण्डेय

CBI Raids on Anil Ambani Properties: हाल ही में ईडी की पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने अनिल अंबानी को मुश्किलों में डाल दिया है। 17,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े कई परिसरों की तलाशी की जा रही है। सुबह 7 बजे से सीबीआई अनिल अंबानी के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के 7-8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।

रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार सुबह सीबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली-मुंबई समेत कई परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई यह कार्रवाई अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे।

17,000 करोड़ का बैंक धोखाधड़ी का है मामला

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने बैंकों से लिए गए कर्ज की अदायगी में भारी गड़बड़ी की और करीब 17,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी से सबसे ज़्यादा नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है, जिसका नुकसान 2000 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है।

कई ठिकानों पर एक साथ की जा रही छापेमारी

बताया जा रहा है कि सीबीआई की अलग-अलग टीमें अनिल अंबानी से जुड़े घर और ऑफिस समेत कई ठिकानों की तलाशी ले रही हैं। इस दौरान वित्तीय लेन-देन, बैंक खाते और कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि यह तलाशी आगे की जांच के लिए अहम सबूत जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है।

ईडी भी जारी कर चुका है समन

यह कोई मामला नया नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अनिल अंबानी और उनकी कंपनी के खिलाफ जांच कर रहा है। हाल ही में 1 अगस्त को ईडी ने अनिल अंबानी को तलब किया था। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी का संदेह है कि बैंक से लिए गए लोन का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्यों के अलावा अन्य जगहों पर किया गया।

पहले भी रहे हैं विवादों में अनिल अंबानी

इससे पहले भी अनिल अंबानी का नाम कई वित्तीय विवाद में सामने आ चुका है। उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस पर भारी कर्ज का बोझ है और यह कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से भी गुजर चुकी है। अनिल अंबानी ने कुछ साल पहले एक अदालत में खुद को आर्थिक रूप से दिवालिया बताया था। अब सीबीआई और ईडी की इस कार्रवाई से उनके खिलाफ मुश्किलें और भी गहराती नजर आ रही हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?