मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख रुपये का लोन (डिजाइन फोटो) 
बजट

बजट में मुद्रा योजना को लेकर बड़ा ऐलान, अब मिलेगा 20 लाख रुपये का लोन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी यानी 20 लाख रुपये की जाएगी। इससे पहले मुद्रा योजना के तहत 10 लाख का ऋण मिलता था। 

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुद्रा लोन की सीमा दोगुना करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी यानी 20 लाख रुपये की जाएगी। इससे पहले मुद्रा योजना के तहत 10 लाख का ऋण मिलता था। 9 साल में अब तक 40 करोड़ का लोन दिया जा चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि देश के युवाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्रा मुद्रा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक ग्रामिण इलाकों में गैर कार्पोरेट छोटे उद्यमों को शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता था। जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपना पुराना बकाया लोन चुका दिया है, उन्हें दोबारा लोन उपलब्ध किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि सामाजिक न्याय को समग्र रूप से हासिल करने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी पात्र लोगों को इसके दायरे में लाने का दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

मुद्रा योजना कितने तरह की है।

मुद्रा लोन योजना तीन तरह की होती है। जिसमें शिशु, किशोर और तरुण शामिल है।

  • शिशु लोन- इसके तहत 50 हजार तक का लोन दिया जाता है।
  • किशोर लोन- किशोर लोन के तहत वोगों को 50 हजार से लेकर 5 लाख तक तक का लोन मिलता है।
  • तरुण लोन- इस योजना के तहत 5 लाख से 10 तक का लोन उपलब्ध कराया जाता था, जिसकी सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है।

मुद्रा योजना के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mudra.org.in पर जाएं
  • शिशु, किशोर और तरुण में से किसी एक को विकल्प को चुनें
  • संबधित आवेदन लोन के लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाले
  • फॉर्म में पुछी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से भरें
  • आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी अटैच करें
  • इस आवेदन पत्र को अपने बैंक में जमा करें
  • बैंक की मंजूरी के बाद आपको मुद्रा लोन मिल जाएगा।

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर