पतंजलि फूड्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Patanjali Quarterly Report : बाबा रामदेव की कंपनी की हुई चांदी, पतंजलि ने कमाई के मामले में तोड़ा रिकॉर्ड

अक्टूबर से दिसंबर महीने वाली तिमाही में टोटल इनकम बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये हुआ करती थी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : बाबा रामदेव जिन्होंने देश में रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजें बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर महीने में खत्म होने वाली पतंजलि का नेट प्रॉफिट 71.3 प्रतिशत से बढ़कर 370.9 करोड़ रुपये का हो गया है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 216.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को ये जानकारी दी है कि अक्टूबर से दिसंबर महीने वाली तिमाही में टोटल इनकम बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये हुआ करती थी। वहीं इस तिमाही में कंपनी का ईबीटा 57.1 प्रतिशत बढ़कर 540.5 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 344.1 करोड़ रुपये था। ईबीटा मार्जिन पिछले साल की तिमाही में 4.4 प्रतिशत से बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया है। ईबीटा का सीधा मतलब है कि कंपनी को होने वाली प्रॉफिट जिस पर टैक्स आदि का खर्च देने अभी बाकी होता है।

एक्सपोर्ट्स से भी हुई तगड़ी कमाई

पतंजलि फूड्स ने 1 नवंबर, 2024 को पतंजलि आयुर्वेद के होम और पर्सनल केयर बिजनेस को 1,100 करोड़ रुपये में खरीद लिया है और इसी के साथ डेंटल, हेयर, स्किन और होम केयर सेगमेंट में भी इसका दायरा बढ़ गया है। हालांकि, महंगाई और कच्चे माल की कीमत ज्यादा होने के कारण तीसरी तिमाही में डिमांड में थोड़ी कमी देखी गई है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में एक्सपोर्ट्स से 67.27 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है। कंपनी ने 29 बड़े देशों में अपने सामान को एक्सपोर्ट किया है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इस चीज से हुई कमाई

फूड और अन्य एफएमसीजी सेगमेंट से कंपनी ने तीसरी तिमाही में 2,037.61 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल 2,498.62 करोड़ रुपये हुआ करता था। होम एंड पर्सनल केयर सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 420.36 करोड़ रुपये रहा है। जबकि कंपनी को सबसे ज्यादा प्रॉफिट खाना बनाने के लिए उपयोग करने वाले तेल से हुआ है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने खाने के तेल से 17.47 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल 5,482.64 करोड़ रुपये था।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर