अमेजन (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Blinkit, Swiggy और Zepto की तरह ही अमेजन भी मचाएंगा क्विक कॉमर्स में धूम

अमेजन इंडिया के भारत के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने ये जानकारी दी है कि इस महीने में अमेजन भी क्विक कॉमर्स कंपनी के तौर पर बाजार में एंट्री ले सकती है। अब अमेजन पर भी 15 मिनटों में सामान डिलीवर हो सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत में क्विक कॉमर्स कंपनियां तेजी से बढ़ती जा रही है। अब कंज्यूमर्स को हर ऑर्डर की डिलीवरी मिनटों में चाहिए होती है, ऑर्डर के बाद 2-3 दिन का इंतजार कोई पसंद नहीं कर रहा है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए ई-कॉमर्स सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमेजन इंडिया ने भी इस बाजार में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो, ब्लिंकिट,फ्लिपकार्ट मिनट्स और बिग बास्केट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को टक्करे देने के लिए अमेजन भी तैयार है। अब अमेजन भी क्विक डिलीवरी सर्विस देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अमेजन इंडिया के भारत के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अमेजन इसी महीने में अपनी रैपिड सर्विस की शुरूआत बैंगलोर से करने वाली है। साथ ही ये भी जानकारी मिल रही है कि क्विक कॉमर्स सेक्टर में एंट्री करने वाली इस सर्विस को अमेजन तेज नाम दे सकती है। हालांकि अभी इसते बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है।

15 मिनट में डिलीवर होगा सामान

दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अमेजन के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा है कि इस क्विक कॉमर्स सर्विस के माध्यम से कंज्यूमर अपनी डेली निड्स की चीजों को आसानी से ऑर्डर कर सकता है और ये सामान कंज्यूमर के पास 15 मिनट या उससे भी कम समय पर पहुंच सकता है। समीर कुमार ने कहा है कि हमारा उद्देश्य क्विक कॉमर्स सेक्टर में अपने कारोबार को बढ़ाने का है। कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बैंगलोर के बाद देश के कई अन्य शहरों में इस सर्विस की शुरूआत करना ही हमारा लक्ष्य है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले पर पिछले काफी दिनों से काम चल रहा है और अब ये लगभग तय हो चुका है।

कंज्यूमर्स को है बेसब्री से इसका इंतजार

भारत में कंज्यूमर्स की प्राथमिकताएं भी बदल रही है। अब कंज्यूमर 1-2 दिन में डिलीवरी की जगह मिनटों में सामान की डिलीवरी करवाना चाहते हैं। जानकारों ने इस बारे में कहा है कि क्विक कॉमर्स कंपनियों के कारण अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की बाजार में हिस्सेदारी भी कम हो सकती है। यही कारण है कि अब अमेजन भी इस दौड़ में आगे निकलना चाहती है। समीर कुमार ने कहा है कि भारत में अमेजन के लाखों कस्टमर्स है, जिसमें प्राइम मेंबर्स का भी समावेश है। जो कस्टमर्स हम पर भरोसा करते है, वो हमारी सर्विस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार