अदाणी ग्रुप के शेयर (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

हिंडनबर्ग के बंद होने से झूम उठे अदाणी ग्रुप के शेयर, घरेलू बाजार पर छाया जादू

बीती रात शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडन नाथन एंडरसन ने इसे बंद करने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद जैसे ही आज शेयर बाजार खुला वैसे ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने के लिए मिली है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : साल 2023 के इसी महीने में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के सामने आने से गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ था।

आज सबसे शॉकिंग खबर सामने आयी है जिससे ये पता चला है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है। जैसे ही खबर सामने आयी वैसे ही शेयर बाजार के खुलते ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस बढ़त के पीछे का कारण हिंडनबर्ग के बंद होने को बताया जा रहा है। आज के कारोबार में एनडीटीवी, एसीसी, अदाणी एंटरप्राइजेस, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

कैसा रहा आज मार्केट का हाल

शेयर मार्केट में गुरूवार को एक लंबे समय के बाद कारोबार में तेजी देखने के लिए मिल रही है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 164 अंकों की बढ़त के साथ 23377 अंकों पर खुला था, जबकि सेंसेक्स 595 अंकों की बढ़त के साथ 77319 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। शेयर बाजार में फिलहाल तेजी जारी है। आज के कारोबार में निवेशकों का पूरा ध्यान अदाणी ग्रुप के शेयरों पर हैं। बताया जा रहा है कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे का कारण शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के बंद होना है। ये वही कंपनी है जिसके कारण गौतम अदाणी को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और इस नुकसान से उभरने में कंपनी को काफी समय लग गया था। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अदाणी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें अदाणी ग्रुप पर ऑफशोर टैक्स हेवन का गलत तरीके से इस्तेमाल करके मुनाफा कमाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि गौतम अदाणी ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए सिरे से खारिज किया था।

इन शेयरों में आयी तेजी

अदाणी पावर एनर्जी के शेयर 5.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 578.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 5.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,092.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अदाणी पोर्ट्स के शेयर 3.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,167.80 रुपये पर कारोबार कर रहे है। अदाणी एनर्जी सोल्यूशन के शेयर 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 800.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज