ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

IPO की रेस में फिसला ओला इलेक्ट्रिक, 9 अगस्त को होगी लिस्टिंग

2 अगस्त को ही ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आईपीओ को बाजार में उतारा था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये के बीच में रखा गया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : कुछ ही दिनों पहले आईपीओ बाजार में साल के सबसे बड़े आईपीओ ओला इलेक्ट्रिक ने बाजार में एंट्री ली थी। लॉन्चिंग के समय इस आईपीओ को लेकर सभी निवेशकों को उत्सुक देखा गया था, लेकिन अचानक से ही इस आईपीओ की गति धीमी होते हुए दिख रही है।

2 अगस्त को खुलने वाले ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ की कीमत कुल 6145 करोड़ रुपये बतायी जा रही है, जिसकी लिस्टिंग का आज यानी 6 अगस्त को आखरी दिन है। बताया जा रहा है कि इसके ग्रे मार्केट प्राइस सब्सक्रिप्शन का ओपनिंग प्राइस 16 रुपये था, जिसके अब अचानक से 4 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।

आईपीओ का प्राइस बैंड

ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ 2 अगस्त को लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये के बीच रखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि आगे चल कर इस आईपीओ की लिस्टिंग अमाउंट 80 रुपये के करीब हो सकता है। आपको बता दें कि इस आईपीओ के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने 5500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए थे और साथ ही कंपनी ने 645 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल को भी मार्केट में उतारा था। इसे लॉन्च करने के पहले दिन में ही इसका केवल 35 प्रतिशत हिस्सा ही सब्सक्राइब हो पाया था। सोमवार तक इस आईपीओ का केवल 72 प्रतिशत हिस्सा ही सब्सक्राइब हो सका है।

9 अगस्त को होगी आईपीओ की लिस्टिंग

2 अगस्त को लॉन्च हुए इस आईपीओ का कुछ हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व करके रखा गया था, जिसमें से कुल 2.61 गुना हिस्सा सब्सक्राइब किया जा चुका है। इस आईपीओ में नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व रखा गया था, जिसमें से 81 फीसदी और 8.38 गुना हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ उतारा हो। बाजार नियामक सेबी ने पिछले ही महीने ओला आईपीओ को अपनी मंजूरी दी थी। इस आईपीओ की लिस्टिंग 9 अगस्त को हो सकती है।

फंडिंग राउंड के वैल्यूएशन में कम हुआ था आईपीओ

इस आईपीओ को लेकर कई विशेषज्ञों ने अपनी अपनी राय दी है। कई विशेषज्ञों ने कंपनी के बिजनेस में कमी और ज्यादा वैल्यूएशन की बात को लेकर चिंता भी जताई है। इसी कारण ओला इलेक्ट्रिक को पिछले फंडिंग राउंड में वैल्यूएशन से भी कम पर आईपीओ को लाने का फैसला लेना पड़ा था।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा