पीएमएमवाई (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

PMY: देश की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, इतनी प्रतिशत लाभार्थियों ने उठाया फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत की है। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मदद के लिए दिया जा सकता।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने देश के सभी लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं की शुरूआत की है। इन्हीं स्कीम्स में से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी एक हैं। इस स्कीम को कुछ समय पहले ही पूरा हुए 10 साल हुआ है।

नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से चलायी जाने वाली इस स्कीम से ना सिर्फ पुरुषों को बल्कि महिलाओं को भी सशक्त बनाने में भी काफी जरूरी भूमिका निभायी है और लगातार इससे देश की महिलाएं भी जमकर इसका फायदा उठा रही है। इस स्कीम के लाभार्थियों में 68 प्रतिशत हिस्सा योगदान महिलाओं का है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन के अंतर्गत देश वासियों को उनके छोटे नॉन कॉर्पोरेट, नॉन एग्रीकल्चर स्मॉल/माइक्रो बिजनेस के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इस स्कीम में देश की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए बिना किसी प्रॉपर्टी के लोन दिया है।

महिलाओं को मिलता है लोन

केंद्र सरकार की इस लोन स्कीम में महिलाओं को उनका खुद का काम शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है। इस स्कीम में सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी लोन मिलता है, हालांकि आंकड़ों के अनुसार, इस स्कीम से देश की महिलाओं को जमकर फायदा हुआ है। इन लोन लेने वालों को संपत्ति ना होने के बाद भी 10 लाख रुपये तक का ही लोन मिलता है। इससे वो सिलाई यूनिट्स, ब्यूटी पार्लर, फूड स्टॉल्स और रिटेल स्टोर्स जैसे स्मॉल वेंचर को शुरू कर सकती हैं।

योजना में 68 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने योजना के बारे में कहा है कि सरकार की ओर से चलायी गई इस स्कीम में 68 प्रतिशत योगदान महिलाओं का हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 52 करोड़ लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए 33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बिना गारंटी वाले लोन दिए गए हैं। पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने 52 करोड़ लोगों को 33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बिना गारंटी वाले लोन दिए हैं। ये लोन 50,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के हैं। इस स्कीम के अंतर्गत देशभर में 68 प्रतिशत महिलाओं ने मजदूरी को पीछे छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू किया है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी