सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान (Image- Social Media) 
बिहार

'खैनी खाने की निंजा टेक्निक!' सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान, विवाद पर भाजपा-JDU का आया जवाब

Samrat Chaudhary Viral Video: वायरल वीडियो में स्‍पष्‍ट नहीं दिख रहा है कि डिप्‍टी सीएम ने सच में क्‍या खाया। उनके हाथ चलाने का अंदाज, बिहार में खैनी बनाने के पारंपरिक तरीके से मिलता-जुलता दिख रहा है।

अर्पित शुक्ला

Samrat Chaudhary Video: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है।

वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी सदन में कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए उसे मुंह के पास ले जाते दिखाई देते हैं। राजद और कांग्रेस का दावा है कि डिप्टी सीएम सदन में खैनी (तंबाकू) खा रहे थे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) ने इसे विपक्ष की हताशा बताया है।

राजद और कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा करते हुए तंज कसा। राजद ने कैप्शन में लिखा, “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” वहीं कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आचरण समाज के लिए उदाहरण होता है और यदि कोई प्रतिनिधि सदन में तंबाकू का सेवन करता है तो यह निंदनीय है।

हालांकि वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि डिप्टी सीएम ने वास्तव में क्या खाया। उनके हाथों की गतिविधि बिहार में पारंपरिक तरीके से खैनी बनाने जैसी लग रही है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने तंबाकू ही खाया था।

बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह विपक्ष की निराशा दर्शाता है। वहीं जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने भी पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला