उपेंद्र कुशवाहा। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने फिर बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव को लेकर खोला अपना पत्ता

Upendra Kushwaha News : राज्यसभा चुनाव के पहले आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा उनकी पार्टी को 1 एमएलसी व 1 राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था।

रंजन कुमार

Upendra Kushwaha On Rajya Sabha Election : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर अगले महीने होने वाले चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर रस्साकशी शुरू हो गई है। गणित के हिसाब से दो सीटें जेडीयू और दो बीजेपी के खाते में जानी तय हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उपेंद्र कुशवाहा से उनके दोबारा चुने जाने पर सवाल हुआ तो उन्होंने सधे हुए अंदाज में इसे एनडीए का आंतरिक मामला करार दिया। इससे पहले उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा उनकी पार्टी को एक एमएलसी और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था।

उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में बीजेपी कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी उन्हें रिपीट करेगी तो उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता इसका फैसला करेंगे। पिछली बार जब मुझे सदस्यता दी गई थी, तब एनडीए ने सभी पहलुओं पर विचार किया था। आज भी यह गठबंधन के भीतर का विषय है। जब पत्रकारों ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या चुनाव खत्म होने के बाद उनका काम खत्म हो गया है तो कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि कौन-सा काम खत्म हो गया है?

पार्टी की मांग और चिराग का रुख

भले उपेंद्र कुशवाहा ने सस्पेंस बनाए रखा हो, लेकिन उनकी पार्टी के प्रवक्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी के साथ विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्हें राज्यसभा भेजने पर सहमति बनी थी। ऐसे में पार्टी चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा मौका मिले। दूसरी ओर चिराग पासवान की मां रीना पासवान के राज्यसभा जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। चिराग ने साफ कर दिया है कि उनकी मां सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं। बिहार की इन पांच सीटों पर होने वाला चयन न केवल 2027 की चुनावी बिसात बिछाएगा, बल्कि एनडीए के भीतर छोटे दलों की अहमियत को भी दर्शाएगा।

कब होना है चुनाव?

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होना है। भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार इस चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं। नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 फरवरी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च है। मतदान 16 मार्च की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। रिजल्ट 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से जारी होगा। बता दें, बिहार की जिन 5 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें वर्तमान में जदयू के 2, राजद के 2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा की 1 सीट शामिल है। इन सभी सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज