विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सोर्स-सोशल मीडिया
बिहार

छठ पर राज ठाकरे की टिप्पणी से भड़का बिहार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने जताई कड़ी नाराजगी

Raj Thackeray Statement: छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे की कथित टिप्पणी पर बिहार में सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राज ठाकरे के बयान की कड़ी निंदा की है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे के बयान से मचा घमासान

  • राज ठाकरे के बयान पर सियासी प्रतिक्रिया, माफी की मांग तेज

  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राज ठाकरे के बयान की कड़ी निंदा की

Bihar Assembly Speaker Prem Kumar Slams Raj Thackeray: छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की कथित टिप्पणी पर बिहार में सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राज ठाकरे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि देश के एक राज्य के नेता की ओर से इस तरह का बयान आना बेहद दुखद है। यह उनकी दिमागी दिवालियापन को दर्शाता है। ऐसे नेताओं को सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से पहले सोच-विचार करना चाहिए।

प्रेम कुमार ने कहा कि छठ पूजा कोई नया त्योहार नहीं है, बल्कि इसे सदियों से मनाया जा रहा है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ इस पर्व को मनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छठ पूजा को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।

राज ठाकरे के बयान पर माफी की मांग

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज ठाकरे के बयान में सोचने-समझने की क्षमता का अभाव दिखाई देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पूजा पर इस तरह की टिप्पणी केवल किसी एक क्षेत्र या समुदाय का अपमान नहीं है, बल्कि यह पूरे सनातन धर्म और उसकी परंपराओं के प्रति अपमानजनक है।

उन्होंने राज ठाकरे से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। प्रेम कुमार ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने शब्दों और बयानों की मर्यादा बनाए रखें। उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके किसी बयान से समाज में तनाव या लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर छठ पूजा, क्षेत्रीय पहचान और धार्मिक आस्था को लेकर राजनीतिक बहस को चर्चा में ला दिया है। बिहार में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। यहां लाखों परिवार इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। ऐसे में राज ठाकरे की टिप्पणी पर बिहार के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

राज ठाकरे के X पर ट्वीट से मचा बवाल

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने छठ पूजा को लेकर जारी विवाद पर बीजेपी और उसके सोशल मीडिया तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि छठ पूजा और भोजपुरी संगीत के मुद्दे को उछालकर मुंबई में मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। राज ठाकरे के मुताबिक, बीजेपी आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों को ध्यान में रखकर सामाजिक और क्षेत्रीय विभाजन की राजनीति कर रही है। उन्होंने मराठी समाज से ऐसे राजनीतिक जाल में नहीं फंसने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही महाराष्ट्र के उद्योग, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS