राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस X हैंडल) 
बिहार

राहुल गांधी बोले-अंत में पूरे देश को पता लग जाएगा कि नरेंद्र मोदी...; लोग बोले- वोट चोर-video

Rahul Gandhi in Munger: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर मुंगेर में भीड़ ने नरेंद्र मोदी वोट चोर के नारे लगाए। राहुल गांधी ने भी भीड़ के सामने कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोर है।

Saurabh Pal

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में वोट अधिकार यात्रा ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो गई है। बुधवार को ब्रेक को राहुल गांधी दिल्ली आए थे। इसके बाद गुरुवार को वापस आकर यात्रा से जुड़ गए। राहुल गांधी की गैर मौजूदगी में तेजस्वी यादव की अगुवाई में गुरुवार सुबह से दोपहर तक यात्रा चली थी। आज करीब 2 बजे राहुल गांधी यात्रा से जुड़े।

दिल्ली से आने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ज्याद अग्रेसिव दिख रहे हैं। आज शाम बिहार के मुंगेर जिले में यात्रा पहुंच गई है। शाम 8 बजे तक भारी भीड़ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लालायित दिखी।

राहुल गांधी के इशारे पर जनता ने लगाए नरेंद्र मोदी वोट चोर के नारे

वहीं मुंगेर में राहुल गांधी के इशारे पर लोगों ने नरेंद्र मोदी वोट चोर के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल राहुल वीडियो में राहुल गांधी वोट चोरी पर भाषण देते हुए कह रहे हैं कि " और अंत में सबको पता चल जाएगा कि नरेंद्र मोदी...इसके बाद भीड़ वोट चोर बोलती है। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि क्या चोरी करता है... लोग कहते हैं वोट। फिर राहुल कहते हैं कि नरेंद्र मोदी वोट चोर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का वीडियो कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अनुराग ठाकुर के विवादित वीडियो की याद दिलाता है। जिसमें उन्होंने नारा लगाया था कि देश के गद्दारों को..."

वोट चोरी संविधान पर हमला है: राहुल

इसके अलावा राहुल गांधी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जी ने अपना जीवन देकर संविधान बनाया। वोट चोरी- संविधान पर हमला है। देश के हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि जो संविधान आपकी रक्षा करता है, उसे नरेंद्र मोदी ख़त्म करने में लगे हैं। लेकिन हम संविधान को कभी मिटने नहीं देंगे।

"धारावी को अडानी के सौंपने के लिए महाराष्ट्र में वोट चोरी"

राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव इसलिए चोरी किया गया, ताकि अडानी को धारावी सौंपी जा सके। अब बिहार में वोट चोरी इसलिए की जा रही है, ताकि यहां का पूरा धन अडानी-अंबानी को सौंपा जा सके और आपका भविष्य तबाह कर उनका भविष्य बनाया जा सके। यही काम ये लोग देश के अलग-अलग प्रदेश में कर रहे हैं, लेकिन हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। आज बिहार का युवा कह रहा है कि हमें इसी प्रदेश में रोजगार चाहिए और वोट चोर को गद्दी छोड़नी होगी।

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?