प्रशांत किशोर (फोटो-सोशल मीडिया 
बिहार

पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर PK का कटाक्ष, बोले- चुनाव बिहार का है, पाकिस्तान का नहीं...

पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव का पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? चुनाव पटना में है, भारत-पाकिस्तान का नहीं। लोगों को बेवकूफ मत बनाइए।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार में इस साल के अंत में बिहार चुनाव होना है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार चुनाव का पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? चुनाव पटना में है, भारत-पाकिस्तान का नहीं। लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। आपको पाकिस्तान से लड़ने के लिए पीएम बनाया गया था। पाकिस्तान और चीन से लड़िए, देश आपके साथ है। लेकिन इस समय चुनाव बिहार में है। हम जानना चाहते हैं कि बिहार में कब उचित शिक्षा होगी। बिहार में युवाओं को कब रोजगार मिलेगा? बिहार से हमारा पलायन कब रुकेगा?"

यहां देखिए प्रशांत किशोर का वीडियो

इस साल की शुरुआत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले भी पीएम मोदी बिहार पहुचें थे और पाकिस्तान के खिलाफ की गई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा किए थे। इस बार भी जब वे बिहार पहुंचे हैं, तो पूरा पटना ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर सजा हुआ है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फैल रही है।

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आंतकी हमला

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसी आंतकी हमले के कार्रवाई में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था।

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला