प्रशांत किशोर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'मैं लिखकर दे सकता हूं...', बिहार के अगले सीएम पर प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा; सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राज्य की नई सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा दावा किया है।

मनोज आर्या

Prashant Kishor Prediction Bihar CM: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। भाजपा ने इस काम के लिए रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पार्टी का सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। इस बीच हर कोई यह जानना चाहता है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मधेपुरा में जब पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा, तो प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए बड़ा बयान दिया।

पत्रकारों ने सवाल किया कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नई सरकार का गठन होना है क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के लिए ये चर्चा का विषय नहीं है। हम लोगों ने चुनाव से पहले ही कहा था कि जनता किसी को वोट दे, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। क्योंकि पिछले कुछ महीने से उनकी शारीरिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ये बात उनकी पार्टी के साथियों और सहयोगियों को मालूम है।

'मुख्यमंत्री कोई भी बने, लेकिन...'

प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य के वोटरों के आंख में धूल झोंकने के लिए 25 से 30 का वादा किया गया। अब नीतीश कुमार को यहां (बिहार से) से राज्यसभा भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भविष्यवाणी करता हूं… व्यक्ति के तौर पर मुख्यमंत्री कोई भी बने उसकी चाबी, उसका रिमोट कंट्रोल मोदी जी और अमित शाह के पास होगा।

कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

प्रशांत किशोर ने कहा कि गुजरात के लोग फैक्ट्रियों के मालिक रहेंगे और बिहार के लोग मजदूर रहेंगे। जन सुराज के संस्थापक ने अपने बयान में आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसको गुजरात के मोदी जी और अमित शाह चाहेंगे। पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बिहार में सुधार नहीं गुजरात का विकास होगा।

बिहार की जनता पर भड़के पीके

बिहार की जनता पर भड़के हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 10 हजार रुपये के लिए बिहार के लोगों ने वोट दिया था। आप गलत करेंगे तो गलत के साथ गलत होगा। अगर आपने 10 हजार में वोट दिया है तो ईमानदार सरकार की अपेक्षा मत कीजिए।

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल