जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन(Image- Social Media) 
बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन, RJD और BJP से है लड़ाई

Prashant Kishor Nomination: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने पटना में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली और समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

अर्पित शुक्ला

Bankipur By Election Prashant Kishor Nomination: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के बिहार में सियासी पारा हाई है। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को राजधानी में जबरदस्त चुनावी सरगर्मी दिखी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस मौके पर पटना में शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन दाखिल करने से पहले जनसुराज ने एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान भारी संख्या में पीके के समर्थक और कार्यकर्ता जुटे।

नामांकन से पहले प्रशांत किशोर ने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की। प्रशांत किशओर पदयात्रा करके पटना समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने आधिकारिक तौर पर बांकीपुर सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के बाद क्या बोले प्रशांत किशोर?

पटना में नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह पहली बार है कि मैं बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने बांकीपुर की जनता से समर्थन मांगा है। मैं उनके लिए काम करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता निश्चित तौर पर हमारा समर्थन करेगी। प्रशांत किशओर ने आगे कहा कि चुनाव मैदान में सभी उम्मीदवार हैं, लेकिन हम सीधे जनता के पास जा रहे हैं और उनसे समर्थन मांग रहे हैं।

RJD और BJP से है लड़ाई

बाकीपुर सीट से लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था और वो नितिन नवीन के करीबी बताये जाते हैं। हालांकि पारिवारिक कारणों को हवाला देते हुए 10 जुलाई को अभिषेक ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

BJP का गढ़ रही है बांकीपुर सीट

मालूम हो कि बांकीपुर सीट पिछले तीन दशक से भाजपा के पाले में रही है। पटना जिले में कुल 14 विधानसभा सीट हैं। इसमें से बांकीपुर सीट बहुत अहम मानी जाती है। इस विधानसभा में राजेन्द्र नगर, मीठापुर, गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड, गांधी मैदान सहित कई महत्वपूर्ण इलाके आते हैं।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें