तेजस्वी व राबड़ी के साथ पीरपैंती विधायक लल्लन कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश ने जहां अडानी को दी जमीन...वहीं लगा BJP को झटका, विधायक ने थाम लिया RJD का दामन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। उससे ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार आज राजद में शामिल हो गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन कुमार को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि ललन कुमार इस बार भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद से ही नाराज़ थे। भाजपा विधायक ललन कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

'तेजस्वी वर्तमान-तेजस्वी ही भविष्य'

इन तस्वीरों में वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद नेता राबड़ी देवी के साथ नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ललन कुमार ने लिखा, "राष्ट्रीय जनता दल का कारवां यूं ही बढ़ता रहे। आज से मैं भी इसमें शामिल हो गया हूँ। हमने ठान लिया है कि बिहार को तेजस्वी-प्रधान बनाना है। तेजस्वी ही वर्तमान है, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!"

बता दें कि इस बार भाजपा ने पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को मैदान में उतारा है। कहा जा रहा है कि ललन कुमार इसी बात से नाराज थे और आखिरकार उन्होंने पाला बदल लिया। ललन कुमार ने कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा से दे दिया था इस्तीफा

ललन कुमार ने इस्तीफ़ा देते हुए लिखा, "भाजपा के साथ मेरा राजनीतिक सफर अब खत्म हो गया है। मैंने पार्टी के लिए जो कुछ भी किया, वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए, कृतज्ञता के साथ किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की ज़रूरत नहीं रही।

आपको जानकारी दें कि आज सुबह ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी ऐसा ही झटका लगा है। जन सुराज पार्टी से मुंगेर के उम्मीदवार संजय सिंह ने वोटिंग के ठीक एक दिन पहले मैदान छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थिर सरकार के हित में उठाया है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका