'कनपटी पर कट्टा' का खेड़ा ने दिया जवाब 
बिहार

PM की कनपटी पर कट्टा लगाओ... खेड़ा ने ऐसा खदेड़ा कि सुलग उठी बिहार की सियासत; दे दिया फाइनल जवाब

Bihar Election में कट्टा सियासत की इस समय जमकर चर्चा हो रही है। अब इस मामले में कांग्रेस ने सीधा प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राज्य के सीएम नीतीश कुमार को उसी भाषा में सलाह दे डाली है।

सौरभ शर्मा

Bihar Election Political Controversy: बिहार चुनाव का माहौल गरमाता जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने सियासी पारे को चढ़ा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक अटपटी सलाह दी है। खेड़ा ने कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनपटी पर कट्टा रखकर खुद को सीएम फेस घोषित करवा लेना चाहिए। इस बयान के सामने आते ही बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पवन खेड़ा का यह बयान दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के उस तंज का जवाब माना जा रहा है, जिसमें पीएम अक्सर अपनी रैलियों में कहते हैं कि राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनवाया। पीएम मोदी राजद पर कट्टा, दोनाली और अपहरण की संस्कृति का आरोप लगाते रहे हैं। पवन खेड़ा ने पटना में इसी भाषा का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को भी यही तरीका अपनाना चाहिए, क्योंकि वे (पीएम) ऐसे आपको सीएम फेस घोषित नहीं करने वाले हैं।

उन्हें यही भाषा समझ आती है

अपने इस अटपटे बयान पर पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि उन्हें (पीएम) वही भाषा समझ में आती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भी ऐसे ही सत्ता चलाई गई। खेड़ा ने केशुभाई पटेल से लेकर हरेन पांड्या तक के किस्सों का जिक्र किया और कहा कि यह सब लोग जानते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस प्रदेश से वे (पीएम) आते हैं, वहीं से गांधी भी आए हैं, इसलिए ऐसी भाषा नहीं चलेगी। खेड़ा ने यह भी आशंका जताई कि उनके इस बयान पर नया केस हो सकता है, क्योंकि पहले से ही कई केस हो रखे हैं। इस बयान पर जदयू और बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस नेता की कड़ी आलोचना की है।

महागठबंधन की जीत का दावा और अमित शाह पर निशाना

पटना के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस मीडिया सह पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने पहले चरण के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण की 121 सीटों में से 72 सीटों पर महागठबंधन की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियों से भी महागठबंधन को ही लाभ मिल रहा है। खेड़ा ने बेरोजगारी, पलायन और सरकार के प्रति नाराजगी को चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने यह भी मांग की कि गृह मंत्री अमित शाह होटल में किससे मिल रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान होटल का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया जाता है। खेड़ा ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद राज्य के अधिकारी अब एनडीए नेताओं से डर नहीं रहे हैं।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना