पटना में छात्रों का प्रदर्शन (सौजन्य-एक्स) 
बिहार

पटना में राजभवन मार्च के दौरान बड़ा बवाल! वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से तितर-बितर हुए छात्र, देखें VIDEO

Patna Protest: पटना में छात्र पेपर लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया।

प्रिया जैस

Patna Students Protest: बिहार के पटना में बुधवार को बवाल खड़ा हो गया। पटना पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दरअसल, पटना में छात्र पेपर लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की, लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। देखते-ही-देखते हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज का इस्तेमाल कर छात्रों को तितर-बितर कर रही है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन कर रहा है।

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के पटना में NEET-UG पेपर लीक के विरोध में और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

छात्रों की प्रमुख मांगे

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार से कुछ मांगे रखी थी।

  • देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच कराई जाए।
  • शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
  • शिक्षा के निजीकरण पर प्रभावी कार्रवाई हो।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
  • प्रदर्शनकारियों ने हाल के भर्ती परीक्षा विवादों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।

राजभवन मार्च के दौरान बढ़ा तनाव

बुधवार को आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजभवन मार्च के लिए निकले थे। पटना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत मार्च को रोका और वापस जाने को कहा। तभी धक्का-मुक्की शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

वाटर कैनन के बाद लाठीचार्ज

पटना में प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़ने से पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इसके बाद भी छात्र नहीं रूके, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को पीछे हटाया गया।

आपको जानकारी दें, कि दिल्ली में भी कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मामले सोमवार को संसद चलो मार्च पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसके बाद देश भर में इसको लेकर आक्रोश की लहर दौड़ गई है। संसद में भी विपक्ष लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच