गुरु रहमान और खान सर (फोटो सोर्स- डिजाइन इमेज/नवभारत) 
बिहार

चयनित 19 हजार, तो कार्यक्रम में 22 हजार कैसे? खान सर पर गुरु रहमान ने लगाए गंभीर आरोप, बताई हमले की सच्चाई

Khan Sir Coaching Attack Patna: खान सर कोचिंग हमले में गुरु रहमान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती रिजल्ट के आंकड़ों और खरीद-फरोख्त ही विवाद का मुख्य कारण है।

अमन मौर्या

Gyan Bindu Director Roshan Anand Arrested: पटना वाले खान सर की कोचिंग में हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कोचिंग सेंटर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब इस मामले में एक नई खबर सामने आ रही है। चर्चित कोचिंग टीचर गुरू रहमान ने मीडिया से बातचीत बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि विवाद की जड़ सिपाही भर्ती परीक्षा रिजल्ट से जुड़ा है। गुरु रहमान ने खान सर पर कई आरोप लगाए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी कोचिंग संस्थान अपने-अपने छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं। उनके अनुसार, पूरा मामला आंकड़ों के खेल का है।

खरीद-फरोख्त से शुरू हुआ विवाद

मीडिया से बातचीत में गुरु रहमान ने कहा खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर कहा कि इस बार, जब बिहार पुलिस कांस्टेबल के नतीजे आए, तो दोनों ही पक्षों में जमकर खरीद-फरोख्त हुई। नतीजतन, कुछ छात्र एक जगह से दूसरी जगह चले गए और कुछ छात्र कहीं और चले गए। इसी वजह से विवाद पैदा हुआ।

खान सर पर गंभीर आरोप

खान सर को निशाने पर लेते हुए गुरू रहमान ने कहा कि खान सर की आदत है कि जब उनकी सच्चाई सामने आने लगती है, तो वे लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, तो फिर उनके कार्यक्रम में 22 हजार लोग कैसे पहुंच गए? जब यह दावा सवालों के घेरे में आया, तो अफवाहें फैलाई गईं। गोली चलने की बात पूरी तरह गलत है। झड़प जरूर हुई थी, लेकिन वह दावे के साथ कह सकते हैं कि गोली नहीं चली।

घायल गार्ड का चल रहा इलाज

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के संबंध में डीएसपी राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे, मुसल्लहपुर हाट के बाद, कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग आए और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया गया। इसके साथ ही, उनके एक गार्ड, चुनचुन को पकड़कर पीटा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके सिर में चोट आई है और वह घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

15–20 अज्ञात पर FIR दर्ज

मामले में खान कोचिंग के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत के आधार पर चार नामजद लोगों और 15–20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में कदम कुआं थाने में FIR दर्ज करने और आगे की कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, जिन पर पूरी घटना की साजिश रचने का आरोप है, के साथ-साथ तोड़फोड़ में शामिल पाए गए दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग