बिहार

चंदन मिश्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कोलकाता से मुख्य आरोपी गिरफ्तार- VIDEO

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा मर्डर केस में बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी तौसीफ राजा उर्फ बादशाह को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

मनोज आर्या

Chandan Mishra Murder Case: पटना के राजा बाजार स्थित पारस एचएमआइआइ हास्पिटल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर सजायाफ्ता चंदन मिश्रा की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में कोलकाता से गिरफ्तार मुख्य आरोपित तौसीफ रजा उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई निशु खान, सहयोगी हर्ष और भीम को पटना लाया जा रहा है।रविवार को सभी आरोपितों को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इन सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा पटना पहुंचने के बाद सभी से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि चंदन की हत्या की साजिश पटना के समनपुरा इलाके में निशु खान के आवास पर ही रची गई थी। पूरी घटना में आठ से नौ लोगों की संलिप्तता सामने आई है। चारों शूटरों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर बिहार एसटीएफ और एसआइटी छापेमारी कर रही है। जिस कार से तौसीफ रजा फरार हुआ था, उसे भी कोलकाता से जब्त कर लिया गया है। इधर बिहार एसटीएफ चारों आरोपितों को कोलकाता से लेकर रवाना हो गई है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा