'दो गुजरातियों के सामने नीतीश ने हथियार डाल दिए', राज्यसभा जाने को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल 
बिहार

'दो गुजरातियों के सामने नीतीश ने हथियार डाल दिए', राज्यसभा जाने को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Bihar Political Reshuffle: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग बधाई दे रहे हैं, तो कुछ ने मोदी-शाह के आगे “सरेंडर” बताया।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। जैसे ही उन्होंने पोस्ट कर यह साफ किया कि वह राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, ट्विटर, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

कुछ लोग इस फैसले को उनके लंबे राजनीतिक करियर का नया अध्याय बता रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि बिहार की राजनीति में दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब उनका संसद के ऊपरी सदन में जाना एक स्वाभाविक कदम है। वहीं कई यूज़र्स ने लिखा कि नीतीश कुमार ने राज्य और देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए उनका राज्यसभा जाना सम्मान की बात है।

भाजपा के आगे झुके नीतीश

हालांकि दूसरी तरफ कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना भी की। कुछ यूज़र्स का कहना है कि नीतीश कुमार ने भाजपा नेतृत्व के आगे झुककर यह फैसला लिया है। कई पोस्ट में यह भी लिखा गया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने “सरेंडर” कर दिया है।

दरअसल, नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया है कि वह गुरुवार को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ नितिन नबीन भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं और इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी की भी चर्चा है।

एक यूजर ने लिखापिछले दो दशकों में बिहार को स्थिर नेतृत्व और विकास की राह देने में आपका बड़ा योगदान रहा है। उम्मीद है कि संसद में भी आपका अनुभव और मार्गदर्शन देश और बिहार दोनों के लिए उपयोगी साबित होगा। तो वहीं एक अनेय यूजर ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमने पहले ही कहा ऐसा कोई नहीं जिसे भाजपा ने ठगा नहीं है भाजपा के साथ में कुछ सीक्रेट लगा होगा जिसके कारण अपने पूरे बिहार को दांव पर लगा दिया बिहार के लोगो बहुत दुख एक नफ़रती विचारधारा को बिहार में एंट्री क्या दी बिहार के लोग बहुत दुखी है।

निशांत कुमार की सियासत में एंट्री

खबरों के मुताबिक, अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है और जेडीयू के दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनके बेटे निशांत कुमार की भी बिहार की राजनीति में एंट्री हो सकती है।

बता दें कि नीतीश कुमार ने चार महीने पहले ही 20 नवंबर को पटना में आयोजित भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में आगे क्या नया मोड़ आता है और अगर नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं तो राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी