सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI) 
बिहार

मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं

Muzaffarpur Gas Pipeline Leak: मुजफ्फरपुर के रहुआ गांव में PNG गैस पाइपलाइन लीक होने से 7 स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अनन्या तिवारी

Bihar Muzaffarpur Gas Pipeline Leakage Incident Latest News:  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई। सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

JCB से खुदाई में क्षतिग्रस्त हुई PNG पाइपलाइन

जानकारी के मुताबिक, रहुआ गांव के पास बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUDCo) की ओर से नाला निर्माण का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करने के समय जमीन के नीचे से गुजर रही PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही सात स्कूली छात्राएं गैस की चपेट में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।

मुसहरी PHC में कराया गया इलाज

स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी छात्राओं को उठाकर मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सों ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डॉक्टरों के अनुसार, दो छात्राओं की हालत में सुधार हुआ है और उनका इलाज पीएचसी में ही जारी है।

 5 छात्राओं को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

वहीं, पांच छात्राओं नाहिदा खातून, अमृता कुमारी, राखी कुमारी, दिव्या कुमारी और विशाखा कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। सभी पांचों छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों में मची चिंता

घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनी बच्चियों की देखभाल में जुट गए। स्थानीय समाजसेवी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुडको की ओर से मुजफ्फरपुर से मुसहरी होते हुए आगे तक बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रास्ते से पीएनजी गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। उन्होंने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस लीक हुई और यह हादसा हुआ।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इंडियन ऑयल के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को बंद करने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह