अमरेन्द्र कुमार पांडेय (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

मोकामा के बाद कुचायकोट: फिर टकराया JDU और जनसुराज का काफिला, बाहुबली अमरेंद्र पांडेय ने किया...!

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालगंज ज़िले की कुचायकोट विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जब बाहुबली अमरेंद्र पांडेय और...

अभिषेक सिंह

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालगंज ज़िले की कुचायकोट विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कुचायकोट विधायक और जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और जन सूरज पार्टी प्रत्याशी विजय चौबे के काफिले अचानक आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कुचायकोट से तीन बार विधायक और जदयू प्रत्याशी पप्पू पांडेय रोड शो कर रहे थे, तभी विजय चौबे का काफिला भी उनके सामने से गुज़रा। हालांकि, दोनों उम्मीदवारों ने मोकामा जैसी स्थिति से बचने में कामयाबी हासिल की, जहा इसी तरह की स्थिति में दुलार चंद की जान चली गई थी।

हर तरफ हो रही इस घटना की चर्चा

पप्पू पांडेय ने अपने से बड़े विजय चौबे का झुककर अभिवादन किया। विजय ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। जैसे ही उनकी गाड़ियां पास पहुंची तो उन्होंने हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए। अपनी चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद, दोनों उम्मीदवारों ने सियासी शुचिता का जो परिचय दिया उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

कुचायकोट में कौन-कौन मैदान में?

अमरेंद्र कुमार पांडे गोपालगंज और आसपास के इलाकों में एक जाने-माने बाहुबली नेता हैं। वे जेडीयू के टिकट पर कुचायकोट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी ने इस बार भी उन्हें मैदान में उतारा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी विजय चौबे को कुचायकोट से मैदान में उतारा है। हरि नारायण कुशवाहा इस ब्राह्मण बहुल सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मोकामा में टकराव के चलते हत्या

पिछले हफ़्ते पटना ज़िले की मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफ़िले आपस में टकरा गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों में झड़प हो गई। गाली-गलौज हुई, फिर पथराव और गोलीबारी हुई। इस झड़प में पीयूष के समर्थन में प्रचार कर रहे आरजेडी से जुड़े दुलारचंद यादव की हत्या हो गई।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से चार प्राथमिकी दर्ज कराई गईं। बाद में पुलिस ने बाहुबली नेता अनंत सिंह समेत 80 लोगों को गिरफ़्तार किया। अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मोकामा की घटना दंगाई भीड़ के कारण हुई थी। वहां मौजूद सभी लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। इसलिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष सिंह को भी गिरफ़्तार किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज