खान सर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

Khan Sir Surrender: पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर सरेंडर करने पहुंचे, सिविल कोर्ट में भारी हलचल

Khan Sir Surrender Patna Civil Court: मशहूर शिक्षक खान सर पटना कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग और हिंसा के मामले में सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हैं। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

अमन उपाध्याय

Khan Sir Surrender Patna Civil Court News In Hindi: बिहार के चर्चित शिक्षक और 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संस्थापक खान सर आखिरकार कानून के सामने सरेंडर करने पहुंंचे है। रिपोर्ट के अनुसार, पटना के कोचिंग संस्थान में हुई हिंसक झड़प और कथित फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी बनाए जाने के बाद खान सर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे है। इस घटना के बाद से ही पटना पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

क्या था मामला?

इस पूरे मामले की शुरुआत 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया और तोड़फोड़ की थी। इस हमले के दौरान कोचिंग के सुरक्षा गार्डों ने अपनी राइफलों से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खान सर के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर आर्म्स एक्ट के साथ-साथ हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई गई हैं। आरोप है कि खान सर के कहने पर ही उनके सुरक्षा गार्डों ने भीड़ पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने जांच के दौरान उनके दो सुरक्षा गार्डों, प्रदीप और तालेश्वर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिन्होंने कथित तौर पर फायरिंग की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने खान सर के आदेश पर ऐसा किया था।

कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की जंग

जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह हिंसा केवल एक अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि पटना के बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम था। पुलिस ने इस मामले में प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी मानते हुए पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की छापेमारी और छात्रों का विरोध

खान सर की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात पुलिस की एक विशेष टीम ने उनके कोचिंग संस्थान और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि, उस समय खान सर वहां मौजूद नहीं मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां मौजूद छात्रों की भारी भीड़ के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छात्रों को इलाके से बाहर कर दिया और कोचिंग के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

एक शिक्षक से 'ब्रांड' तक का सफर

खान सर देश भर में अपने विशिष्ट शिक्षण अंदाज और यूट्यूब के माध्यम से लाखों छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं। एक शिक्षक से 'ब्रांड' बनने तक का उनका सफर चुनौतियों भरा रहा है, लेकिन वर्तमान कानूनी संकट ने उनकी छवि और संस्थान के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। फिलहाल, सरेंडर के बाद अब अदालत यह तय करेगी कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा या जमानत दी जाएगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां