खान सर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्ड्स के बाद खान सर से हो रही पूछताछ, गिरफ्तारी की लटकी तलवार!

Patna Police Interrogated Khan Sir: पटना गोलीबारी कांड में खान सर की मुश्किलें बढ़ने वाली है। खान सर के गार्ड्स को गिरफ्तार करके उनका हथियार जब्त कर लिया गया है।

अमन मौर्या

Khan Sir Guards Arrested Patna: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। फायरिंग के आरोप के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से एक वीडियो जारी किया था। ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से दावा किया गया था कि उस दौरान हुई फायरिंग खान सर के सुरक्षाकर्मियों का ही हाथ था।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने एक्शन लेते हुए खान सर के दो गार्ड्स को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसके बाद खान सर से भी पूछताछ हुई। मामले में अब खान सर की मुश्किलें मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं।

3 घंटे चली पूछताछ

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने बाद पटना पुलिस खान सर के कोचिंग से दोनों गार्ड्स को हिरासत में लेकर कदमकुआं थाने लेकर आई। ये दोनों गार्ड्स वीडियो में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों से थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही जांच और सत्यापन के लिए उनके हथियार जब्त कर लिया।

खान सर हो सकते हैं गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पूरे प्रकरण को लेकर पटना पुलिस खान सर से भी पूछताछ कर रही है। पटना में अब इस बात की चर्चा तेजी से चल रही है कि खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में पटना पुलिस पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद को गिरफ्तार कर चुकी है। अब खबरें आ रही हैं कि खान सर बेल लेने की जोड़तोड़ में लगे हुए हैं।

पुलिस पर गंभीर आरोप

ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह वीडियो जारी किया गया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत हुई। कोचिंग के ही आदर्श कुमार ने खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा कि खान सर के कहने पर ही फायरिंग की गई थी। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आदर्श कुमार ने कहा कि इस वीडियो में कहीं भी रौशन आनंद दिख नहीं रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें क्यों गिरफ्तार किया?

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल