खान सर ने चुपके से रचाई शादी 
बिहार

ऑपरेशन सिंदूर के बीच खान सर ने चुपके से रचाई शादी, कौन है दुल्हन? देखें VIDEO

भारत में खान सर नाम मशहूर और बिहार के रहने वाले फैसल खान ने चुपके से शादी कर ली। क्लास में बच्चों के सामने उन्होंने इसे कबूल किया।

अर्पित शुक्ला

पटना: मशहूर सेलिब्रिटी टीचर खान सर ने चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अपने स्टूडेंट्स को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी। अब वो अपने स्टूडेंट्स के लिए भोज का आयोजन कर रहे हैं।

बता दें कि 6 जून को उन्होंने स्टूडेंट्स को दावत दी है। खान सर की शादी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल थे। अब उन्होंने खुद ही इस बात का जवाब दे दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी क्लास में स्टूडेंट्स को बता रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियो में खान सर कहते हैं कि 'तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी भी कर ली। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले मैंने आप लोगों को बताई है क्योंकि मेरा वजूद आप लोगों से ही है।' खान सर अपने छात्रों को परिवार मानते हैं। इसलिए उन्होंने सबसे पहले उनको ही अपनी शादी की खबर दी।

भोज का करेंगे आयोजन

बता दें कि खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को शादी की दावत भी दी है। दावत 6 जून को होगी। खान सर ने जब ये बात बताई क्लास में बैठे स्टूडेंट्स खुशी से चिल्लाने लगे। वो कहने लगे कि सर, मैडम की फोटो तो दिखा दीजिए। राहुल गांधी के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप, आखिर क्या है सच्चाई?

कौन है खान सर की दुल्हन?

स्टूडेंट्स अपनी 'मैडम' को देखने के लिए उत्सुक थे। अब खान सर की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। शादी के कार्ड में उनकी दुल्हन का नाम AS Khan लिखा हुआ है। हालांकि, दुल्हन के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर खान सर ने 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी भी रखी है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR