जन सुराज ने शुरू किया पोस्टर वार (सौ.सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में जन सुराज ने शुरू किया पोस्टर वार, लिखा 'लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार....'

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की राजधानी में हलचल शुरू हो गई है। पहले श्याम रजक का RJD छोड़ना, फिर JDU के प्रदेश कमेटी का भंग होना और 1 घंटे में दूसरी कमेटी का गठन होना। इसके बाद अब जन सुराज का पोस्टर वार शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर की इस पार्टी ने लालू परिवार पर हमला बोला है।

शानू शर्मा

पटना: बिहार की राजनीति ऐसी है जिसे आप समझ जाएं तो खस्ता (क्रिस्पी) नहीं तो सस्ता (चीप) लगेगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का माहौल थोड़ा-थोड़ा बदलना शुरू हो गया है। पहले श्याम रजक का RJD से अलग होना और अब नई नवेली पार्टी का जन सुराज का पोस्टर वार शुरू करना.

जब इस पार्टी की शुरुआत की गई थी तब इसकी स्थापना करने वाले प्रशांत किशोर ने इसे एक अभियान बताया था। धीरे-धीरे इस अभियान का तापमान बदलता चला गया और अब जन सुराज चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से पटना के सड़को पर पोस्टर लगाया गया। जिसमें खुलेआम तौर पर RJD पर निशाना साधा गया है।

यादव समुदाय को साधने की कोशिश

पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर ने बिहार के यादव समुदाय को यह समझाने की कोशिश है कि वो जिस तरीके से लालू यादव का समर्थन करते हैं, उनकी पार्टी केवल परिवार का समर्थन करती है। पोस्टर पर बड़े-बड़े शब्दो में लिखा गया, 'लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार, बाकी सभी यादव नेताओं का किया राजनैतिक संघार'। इस पोस्टर को अपर्णा यादव के नाम से लगाया है। वहीं उनके नाम के नीचे जन सुराज भी लिखा है।

जन सुराज के मुखीय प्रशांत किशोर पदयात्रा पर हैं। वो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करते हैं। बिहार की जनता को कास्ट सिस्टम से उपर आने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही वो अपने लिए समर्थन भी मांगते हैं। इसके दौरान कई बार उनके द्वारा लालू परिवार पर निशाना साधते देखा गया है।

चुनाव लड़ने का ऐलान

प्रशांत किशोर को कई बार मोदी सरकार पर भी हमला करते देखा गया है। धीरे-धीरे अपनी इस पदयात्रा की मदद से प्रशांत किशोर बिहार की जनता के नजर में आने लगे हैं। काफी कम समय में उन्होंने अपनी पार्टी की पहचान बना ली है। खासकर युवा वर्ग के लोगों में उन्होंने काफी पहचान बनाई है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चनाव लड़ेगी।

इस पोस्टर की मदद से प्रशांत किशोर महिला नेत्री को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं बिहार की जनता में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देने की कोशिश की गई है। इस पोस्टर पर प्रशांत किशोर का भी फोटो लगा है। साथ ही दो नंबर भी दिए गए हैं। जिसपर पार्टी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए या उससे जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल देने को कहा गया है। वहीं इस पोस्टर पर लालू परिवार के सदस्यों की तस्वीर भी लगी है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर