अनंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में 60-70 राउंड फायरिंग, गैंगस्टर भाइयों के हमले में बचे पूर्व विधायक

बिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां चार के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोली चली है। उनपर करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भयावह सन्नाटा फैल गया।

Saurabh Pal

पटनाः बिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां चार के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोली चली है। उनपर करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भयावह सन्नाटा फैल गया। गोलियों के जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकाम विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव गए थे। इसी दौरान उनपर हमला हो गया।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोलीबारी अच्छे माहौल का संकेत नहीं दे रही है। इस तरह की घटना से सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बेखौफ बाहुबलियों द्वारा इस तरह खुलेआम गोली बारी चिंता का विषय है।

घटना को लेकर बाताया जा रहा है कि दो दिन पर दो दिन पहले सोनू-मोनू के भट्‌ठे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश कुमार अपने बकाया पैसे मांगने गैंगस्टर भाइयों के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने मुंशी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। इसी मामले में अनंत सिंह सोमवार को पंचायत करने गए थे। उन्होंने मामले में सुलह कराने की नीयत से गैंग्सटर सोनू-मोनू से कहा कि मुकेश के घर का ताला खोल दो, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद बुधवार को दूसरी बार अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे। अनंत सिंह को देखते हुए नाराज सोनू-मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। घटना के बाद दोनों फरार हो गए हैं। इलाके में तनाव का माहौल है। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग मौके पर हैं।

जलालपुर गांव के रहने वाले सोनू-मोनू इलाके के कुख्यात अपराधी हैं। इन पर मर्डर,अपहरण और फिरौती समेत 12 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। ये यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम का हिस्सा रह चुका है। मोकामा में अनंत सिंह के साथ इसकी पुरानी अदावत रही है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा