Rohini Acharya Slams Samrat Choudhary: बिहार में पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने के मामले को लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भड़ गई हैं। उन्होंने सुरक्षा कवर मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य को खरोच तक आई तो सरकार को इसके अंजाम का अभी अंदाजा नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि सुरक्षा कवर कम करने के बाद सुरक्षा का दिखावा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।
सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए उन्होंने लिखा, "खुद सात हत्या के मामलों में आरोपी मुख्यमंत्री की सरकार का लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती करने का फैसला, सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और शारीरिक चोट पहुंचाने के इरादे से लिया गया है। सुरक्षा कवर कम होने के बाद सुरक्षा का दिखावा बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। इसी संदर्भ में राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास से सुरक्षा कर्मियों को वापस भेजने का फैसला किया है।"
उन्होंने सम्राट चौधरी को चेतावनी देते हुए लिखा, सम्राट सरकार को यह समझना चाहिए कि बिहार के लाखों लोग लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के लिए असली सुरक्षा कवच हैं, और अगर लालू जी, राबड़ी देवी जी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को जरा सी भी खरोंच आती है, तो इसके क्या नतीजे होंगे शायद बिगड़े हुए सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को इसका कोई अंदाजा नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने बिहार की जनता से सरकारी आवास पहुंचने की अपील की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, लालू यादव के सभी समर्थकों से मेरी अपील है कि आप सभी बड़ी संख्या में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंचें और बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री को यह सीधा, साफ और मजबूत संदेश दें। यही कि आप सभी लालू परिवार की असली सुरक्षा और कवच हैं।
यह भी पढ़ें - लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को कैसे परेशान किया जा रहा है, और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी।
आपको जानकारी दें, कि आज शनिवार को लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी जेड प्लस सुरक्षा को वापस कर दिया है। इसके बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाय प्लस सुरक्षा को वापस करते हुए अपने आवास से सभी गार्ड वापस कर दिए है।