बिहार के अमनौर में सभा को संबोधित करते महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बिहार

'मुंबई में छठ पूजा पर रोकने वाले बिहार में जंगलराज के साथ', CM फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला हमला

Bihar Assembly Elections: बिहार के अमनौर में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में अब छठ पर्व पूरी शान से मनाया जाता है। अमित शाह ने कहा, यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis In Amanour Bihar: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार के अमनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह हाल ही में संपन्न हुए छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ बिहार के लोगों ने ही नहीं, बल्कि उन्होंने भी मुंबई में अपने बिहार के भाइयों के साथ यह महापर्व मनाया।

सीएम फडणवीस ने बताया कि उन्होंने समुद्र के किनारे चौपाटी पर तीन लाख बिहारी भाइयों के साथ छठ पर्व मनाया, छठी मैया की पूजा की और सूर्य देव को अर्घ्य दिया है।

फडणवीस ने एक पुराना दौर याद करते हुए कहा कि एक जमाना था जब महाराष्ट्र में कुछ लोग कहते थे कि वे मुंबई में छठ पर्व नहीं मनाने देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब से भाजपा और एनडीए की सरकार आई है, मुंबई में यह महापर्व पूरी शान के साथ मनाया जाता है।

सीएम फडणवीस ने विपक्ष से पूछा सवाल

फडणवीस ने विरोधियों पर सीधा हमला करते हुए पूछा कि हमने कहा मुंबई में नहीं तो क्या पाकिस्तान में छठ मनाया जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग मुंबई में छठ पर पाबंदी लगाने की बात करते थे, वही आज बिहार में तेजस्वी के साथ कंधे से कंधा मिलाने का काम कर रहे हैं, और यह बिहार के लोगों का अपमान है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में हुए विकास की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले पांच सालों में बिहार में सड़कों का जाल बिछाया, स्कूल-कॉलेज, पुल और अस्पताल बनाए, जिससे बिहार का समग्र विकास हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब यह विकास की धारा रुकेगी नहीं। उन्होंने मतदाताओं को चेतावनी दी कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी का विकास है और दूसरी तरफ जंगलराज। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उम्मीदवारों के भविष्य का नहीं, बल्कि जनता के भविष्य का चुनाव है, और उनकी एक गलती से बिहार में जंगलराज आ सकता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षा साध निशाना

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार चुनाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी एक प्रत्याशी की जीत-हार का चुनाव नहीं है, बल्कि इस चुनाव से यह तय करना है कि बिहार किसके हाथ में रहेगा।

अमित शाह ने सवाल उठाया कि क्या बिहार 15 सालों तक जंगलराज फैलाने वाले हाथों में रहेगा, या 20 साल तक सुशासन देने वाले एनडीए के हाथ में रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का चुनाव है।

एनडीए की एकता ने विकास किया

गृह मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने एनडीए की एकता दिखाते हुए कहा कि एनडीए के पांचों दल पांडव की तरह एक साथ मिलकर इस चुनाव के मैदान में उतरे हैं।

वहीं, उन्होंने महाठगबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनमें इतनी लड़ाई है कि वे हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने की जगह अंदर-अंदर ही एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। शाह ने विश्वास जताया कि गोपालगंज के लोगों ने साल 2002 के बाद कभी भी राजद को नहीं जिताया है, और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी ये इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?