चिराग पासवान (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिहार

चिराग ने छोड़ दिया मोदी-नीतीश का साथ? अरुण भारती को बनाया चुनाव प्रभारी, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने समधी अरुण भारती को पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव के मद्देनजर लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने समधी अरुण भारती को पार्टी का चुनाव प्रभारी और लोजपा-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि चिराग पासवान ने अपना रास्ता अलग कर लिया है!

इस संबंध में पार्टी द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सांसद अरुण भारती को चुनाव प्रभारी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

एलजेपी ने जारी किया लेटर

पत्र में आगे कहा गया है कि पार्टी के चुनाव एवं अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु नियुक्त प्रभारियों की सूची संबंधी परिपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इस निर्णय के बाद, अब लोजपा-आर की चुनावी गतिविधियों और उम्मीदवारों के चयन संबंधी निर्णय अरुण भारती और राजू तिवारी की सहमति से लिए जाएंगे।

40 सीटों की मांग कर रहे चिराग

एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी ने 40 सीटों की मांग की है। लेकिन इस पर भाजपा और जदयू असहमत दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा यदि चिराग को मुंहमांगी सीटें मिली तो जीतन राम मांझी भी 15 सीटों को बगैर नहीं मानेंगे। वह तो अकेले 100 सीटों पर लड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरुण भारती पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चिराग पासवान ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अगर पार्टी फैसला करती है, तो संभव है कि वे या कोई अन्य सांसद विधानसभा चुनाव लड़ें।

क्यों ज्यादा सीटें मांग रहे चिराग?

बिहार में लोजपा-आर का कोई विधायक नहीं है। पार्टी के पांच सांसद हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान, जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी। चिराग की पार्टी का लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा था। जिसके दम पर वो ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज