छपरा में सभा को संबोधित करते चिराग पासवान (सोर्स: एक्स@iChiragPaswan) 
बिहार

जिसका डर था वही हुआ, NDA में पड़ी फूट! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। चिराग ने छपरा में आयोजित सभा में बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

आकाश मसने

छपरा: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। अब छपरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद साफ कर दिया कि वो बिहार में चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 'चिराग पासवान हर सीट पर खड़े होगा', यानी पार्टी के उम्मीदवार चिराग की विचारधारा और नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेंगे। छपरा में आयोजित जनसभा में उन्होंने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं हैं।

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आज आयोजित नव संकल्प महासभा के मंच से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चिराग पासवान ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाले नहीं हैं।

क्या बोले चिराग पासवान?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि "जब मैं बिहार लौटने, अपने लोगों के बीच रहने और उनके लिए काम करने की इच्छा व्यक्त करता हूं, तो यह कई लोगों को परेशान करता है। कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि चिराग पासवान बिहार वापस आएं। बार-बार यह सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसलिए आज, इस पवित्र धरती से, मैं आप सभी के सामने कहता हूं: हां, मैं चुनाव लड़ूंगा"

क्या एनडीए में पड़ गई फूट?

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। चिराग पासवान के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बवाल मच गई है। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से जब इस बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकता बनी रहेगी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि चिराग पासवान के बयान से गठबंधन के भीतर मतभेद का संकेत मिल सकता है।

चिराग पासवान लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। वे अलग-अलग सामाजिक संगठनों की बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में चिराग पासवान ने नालंदा में भव्य रैली की थी। जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे। इसके बाद से बिहार में उनके राजनीतिक दौरे जारी हैं। रविवार को उन्होंने छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लोजपा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज