पटना में आज सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र  (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिहार

पटना में छात्रों का आज बड़ा प्रदर्शन, CM आवास का घेरने का ऐलान, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Patna Students Protest: बिहार में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। सरकार से बातचीत के बाद भी छात्र 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और कई मांगों पर अड़े हैं।

अक्षय साहू

Bihar Students Protest: बिहार में सरकार और छात्रों के बीच भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी छात्रों ने आज अपनी मांगों को लेकर पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

पटना में हाल ही में आंदोलन कर रहे छात्र संगठनों और सरकार के बीच एक अहम बैठक हुई। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक खत्म होने के बाद छात्र नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि छात्र संगठनों और सरकार के बीच जो दूरी बनी हुई थी, वह अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है। 

आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव 

हालांकि, छात्रों ने 25 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम को रद्द करने से इनकार कर दिया। छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पहले से तय था और इसे टाला नहीं जा सकता। सीएम आवास का घेराव पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ हमारी बैठक सकारात्मक रही, जिसके लिए वे सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। लेकिन छात्रों की मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। 

कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र

छात्र बीते कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं। छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसके अलावा आंदोलनकारी छात्र टीचरों की भर्ती वाली परीक्षा TRE-4 से पीटी-मेंस और निगेटिव मार्किंग को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। सरकार मामले को सुलझाने के लिए लगातार छात्र संगठनों से बातचीत कर रही है। 

क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें

  • डोमिसाइल नीति और आयु सीमा बढ़ाने की मांग।

  • TRE-4 शिक्षक भर्ती की एकल यानी एक ही परीक्षा ली जाए। पीटी-मेंस न हो। 

  • 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द की जाए।

  •  BPSC, दारोगा सहित सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता हो।

  • सरकारी भर्तियों में उम्र सीमा में छूट दी जाए। 

जानकारी के मुताबिक, छात्रों के साथ हुई बैठक में बिहार सरकार ने इनमें से अधिकतर मांगों को मानने पर अपनी सहमति जता दी है। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साफ किया है कि TRE-4 से पीटी और मेंस का फैसला बदलेगा नहीं और नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी। 

एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार निलंबित 

सरकार ने छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए बीपीएससी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राजेश कुमार से सवाल पूछे गए थे, तब उन्होंने ‘हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार’ वाली कहावत सुना दी थी। इससे प्रदर्शनकारी छात्र भड़क गए। राजेश कुमार के बयान के वीडियो वायरल होने पर काफी विवाद हुआ और बिहार सरकार ने राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। 

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू