आईजी के पास पहुंचा NSG कमांडो 
बिहार

आइए ना हमरा बिहार में...NSG कमांडो को ही पीट डाला, सिटी SP ने शिकायत पर दी जेल भेजने की धमकी

NSG Commando assault : भागलपुर में एनएसजी कमांडो शुभम कुमार के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुभम को थाने में 8 घंटे तक बंद रखा। आईजी विवेक कुमार ने न्याय का भरोसा दिलाया है।

अर्पित शुक्ला

पटना: बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा फोर्स एनएसजी (NSG) के एक कमांडो के साथ यहां थाने में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के नागरमल मॉल के पास मंगलवार को एनएसजी के कमांडो शुभम कुमार के साथ जोगसर थाना की पुलिस के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस की टीम एनएसजी कमांडो को थाने में ले जाकर वहां भी उसकी पिटाई की गई तथा 8 घंटे तक थाने की हाजत में बंद भी रखा गया था।

इसी बीच नागरमल मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कमांडो को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमांडो पर मामला दर्ज कर लिया, जिसको लेकर पीड़ित एनएसजी का कमांडो लगातार जिले के पुलिस अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार लगाने के लिए जा रहा है। वहीं अब एनएसजी कमांडो शुभम ने आईजी विवेक कुमार के कार्यालय में पहुंच कर न्याय की मांग की है।

कोर्ट में पहुंचा पूरा मामला

वहीं पीड़ित को आईजी ने न्याय का भरोसा दिलाया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित एनएसजी कमांडो ने न्यायालय में नालसी वाद दायर किया है। पीड़ित ने कहा कि कहीं से कोई न्याय की आस नहीं देखकर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है तथा न्यायालय से न्याय की उम्मीद है। वहीं व्यवस्था का कहना है कि पुलिस का रवैया बहुत हैरान करने वाला है। एक तरफ पुलिस एनएसजी कमांडो पर हाथ उठाती है तथा उसको बिना FIR के हाजत में बंद कर देती है। बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

सिटी SP ने दी धमकी

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब एनएसजी कमांडो शुभम इस पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी से मिलने गया तो पीड़ित को ही डांट कर जेल भेजने की धमकी दी गई। शुभम के मामले को देख रहे वकील राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ये बड़ा निंदनीय है जब देश की रक्षा करने वाले वीर जवान एनएसजी कमांडो शुभम को पकड़ कर पीटा गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण अब हमलोग कोर्ट में पहुंचे हैं।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी